दिव्य संतान प्रकल्प कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले: गर्भ संस्कार से भावी पीढ़ी बनेगी सशक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गर्भ संस्कार के माध्यम से भावी पीढ़ी को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि दंपत्तियों तक गर्भ संस्कार का वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री कल इंदौर में गर्भ संस्कार संबंधी दिव्य संतान प्रकल्प के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में संतान ही वंश वृद्धि की अमर धारा है। अभिमन्यु और अष्टावक्र के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान और संस्कार गर्भावस्था से ही प्रभाव डालते हैं।
आजादी के बाद पहली बार प्रदेश में 13 नए आयुर्वेदिक कॉलेज प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, जिनमें से 8 कॉलेज एक वर्ष में प्रारंभ हो चुके हैं।
‘शंखनाद दिव्य संतान का’ पुस्तक का विमोचन: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. अनिल कुमार गर्ग एवं सीमा गर्ग द्वारा गर्भ संस्कार पर लिखी गई ‘शंखनाद दिव्य संतान का’ पुस्तक का विमोचन भी किया। आरएसएस के सहसरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत का चिंतन विश्व को संचालित करने का नहीं, बल्कि मार्गदर्शन करने का है।
भारत सुपर राष्ट्र बनेगा, जो जीवन के विविध क्षेत्रों में दुनिया को सही दिशा दिखाएगा। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के अशोक वार्ष्णेय, गुणवंत कोठारी, विनोद अग्रवाल, विक्रमसिंह पंवार, डॉ. हितेश भाई जानी, राधेश्याम शर्मा गुरुजी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का सम्मान भी किया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया तथा गोलू शुक्ला भी मौजूद थे।
रविदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत रविदास जयंती पर जोन क्र. 1 में पहुंचे। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में ‘स्वच्छता दीदियों’ का सम्मान भी किया।
विधायक उषा ठाकुर के घर पहुंचे
मुख्यमंत्री संगम नगर में संघ प्रचारक दिनकरराव सबनीस द्वारा संघ को शैक्षिक प्रकल्प के लिए दान किए गए भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे तो विधायक उषा ठाकुर के आग्रह पर उनके घर पहुंचे। विधायक ठाकुर ने सीएम की आरती कर उन्हें श्रीफल भेंट किया। साथ ही कमल दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने परिवार के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
संबंधित समाचार

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!