सड़क हादसे में पत्रकार के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक: परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। भदभदा चौराहे पर रविवार को हुए हादसे में सपना कुमारी की मौत हो गई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि पत्रकार सपना कुमारी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिलेगी 4 लाख रुपए की सहायता
सड़क दुर्घटना में सपना कुमारी के निधन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस सहायता का उद्देश्य दुख की इस घड़ी में परिवार को कुछ राहत प्रदान करना है।
माखनलाल विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा थीं सपना
सपना कुमारी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रही थीं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूज चैनल के साथ जुड़कर अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की थी। पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं सपना के असामयिक निधन से उनके परिचितों और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक है।
भदभदा चौराहे पर हुआ था हादसा
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें पत्रकार सपना कुमारी की जान चली गई। घटना की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए।
सपना कुमारी के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक युवा पत्रकार को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!