विजय उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री: जीत की खुशी में खाई झालमुड़ी; निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की घोषणा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद किया, निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की बड़ी घोषणा की और भाजपा के 'विजय उत्सव' में शामिल होकर मंच पर झालमुड़ी खाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
उद्योगपतियों से संवाद, निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट का वादा
सुबह 10:30 बजे रेणुका माता हेलीपैड से सीधे परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम पहुंचे सीएम ने उद्योगपतियों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने घोषणा की कि निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी।
व्यापारिक कल्याण बोर्ड बनाने पर कैबिनेट में चर्चा
व्यापारिक कल्याण बोर्ड बनाने पर कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है, जो जिला स्तर तक काम करेगा। निंबोला औद्योगिक क्लस्टर के लिए 350 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। बुरहानपुर का व्यापार 400 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। सीएम ने यह भी कहा कि इस साल को किसान कल्याण वर्ष के रूप में समर्पित किया गया है, जिसमें बुरहानपुर के केला किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मंच पर झालमुड़ी खाई, कार्यकर्ताओं को भी खिलाई
उद्योगपतियों से संवाद के बाद सीएम ऑडिटोरियम में ही आयोजित 'विजय उत्सव' और 'जन विश्वास उत्सव' में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस की ओर से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की खुशी में आयोजित किया गया था।
इस दौरान सीएम ने मंच पर बैठकर झालमुड़ी खाई और अपने हाथों से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित कार्यकर्ताओं को भी झालमुड़ी बांटी।
कांग्रेस पर तीखा हमला
विजय उत्सव को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे का पाप कांग्रेस ने किया है। वंदे मातरम को बांटने और राम मंदिर में ताला लगाने का पाप भी कांग्रेस के सिर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर को हिंदू-मुसलमान सभी ने स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस नेता आज तक दर्शन करने नहीं गए।
बंगाल को 75 साल बाद मिली असली आजादी'
सीएम ने केजरीवाल और ममता बनर्जी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जेल जाने के बाद भी पद नहीं छोड़ते, वहीं इतनी बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
बंगाल की जीत पर सीएम ने कहा आज 75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ है और अब वह देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल और असम के चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने भी बड़े पैमाने पर भाजपा का साथ दिया। नए मुख्यमंत्री गुरु रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ लेने जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!