खबर
Top News

छपरीबाज की धमकी और खामोश खाकी: रिकॉर्डिंग के बावजूद एफआईआर से कतरा रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जनवरी 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
छपरीबाज की धमकी और खामोश खाकी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुद को गुंडा, वसूलीबाज और मैटरबाज वाला बताने वाले एक छपरीबाज छुटभैये ने प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी कारोबारी को फोन पर गालियां दीं। घर से उठाने की धमकी दी और किन्हीं दो लोगों का नाम लेते हुए उनके लिए वसूली की मांग कर डाली। इतना ही नहीं मंत्री, विधायकों के नाम भी लिए।

कारोबारी ने मयसबूत (कॉल रिकॉर्डिंग) थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन हैरानी ये कि गुंडे-बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का दम भरने वाली पुलिस दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं कर पाई है। उसकी दलील है वॉइस सैंपल लेकर जांच की जाएगी फिर कार्रवाई होगी, जबकि सच्चाई ये है पहले सैकड़ों मामलों में रिकॉर्डिंग के आधार पर सीधे मोबाइल नंबर धारक पर केस दर्ज कर नोटिस और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

परसों शाम संयोगितागंज थाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकी मिली थी। मोबाइल नंबर 75090-03559 से खुद को राहुल सोनकर उर्फ राहुल वर्मा बताते हुए सरवटे बस स्टैंड से संचालित मां शारदा ट्रेवल्स का नाम लिया था। खुद को वसूलीबाज और मैटरबाज बताते हुए सिमरोल निवासी कैलाश गौड़ और महू निवासी मनोहर चौधरी की तरफ से किसी सोदे की दलाली की राशि मांग रहा था।

कारोबारी को घर से उठा ले जाने का कहते हुए खूब गालियां दी थी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला का नाम भी लिया था। कारोबारी ने रात में ही संयोगितागंज थाने जाकर टीआई केपी सिंह और एसीपी तुषार सिंह को लिखित शिकायत की थी। हालांकि पुलिस ने दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है।

नंबर के आधार पर दर्ज हो केस, फिर हो जांच
जानकारों का कहना है एफआईआर यानी सूचना पर किसी अपराध की थाने में सबसे पहले प्राथमिकी या फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट दर्ज होती है। विवेचना तो इसके बाद शुरू होती है। यदि कोई किसी को धमका रहा है, संबंधित के पास रिकॉर्डिंग है तो संबंधित मोबाइल नंबर के धारक पर केस दर्ज कर आगे की विवेचना (वाइस सैंपल लेना और जांच कराना) की जाना चाहिए। ये मामला दस्तावेजी नहीं है जो एक-एक दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाए और बाद में केस दर्ज किया जाए।

खुलासा फर्स्ट ने किया था खुलासा
शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी को वसूलीबाजी के लिए इस तरह धमकाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए खुलासा फर्स्ट ने शनिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। नतीजा ये हुआ धमकाने वाले महू के छपरीबाज को मां शारदा ट्रेवल्स के कर्ताधर्ताओं ने लताड़ते हुए उसकी खासी खबर ली । हालांकि केस दर्ज करने में पुलिस की लेतलाली कईं सवाल खड़े कर रही है।

सीएम हेल्प लाइन पर करेंगे शिकायत
कारोबारी का कहना है कानून पर विश्वास के चलते विधिवत शिकायत की, लेकिन केस दर्ज करने के बजाय पुलिस धमकाने वाले का वाइस सैंपल लेने की बात कह रही है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। यानी शिकायत लंबी जांच में चली जाएगी। कार्रवाई में ढील से असामाजिक तत्व का मनोबल बढ़ना तय है। वे जल्द कार्रवाई के लिए सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर रहे हैं।

दो नोटिस जारी कर चुके
आवेदन जांच में है। संबंधित को परसों रात ही पहला नोटिस जारी किया था। कल फिर किया। अब तक दो नोटिस जारी कर चुके हैं। आकर बयान और वाइस सेंपल देने को कहा है। कठोर कार्रवाई होगी। -केपी सिंह ,टीआई, संयोगितागंज थाना

जांच के बाद होगी कार्रवाई
हां, शिकायत आई है। मामला फोन पर मिली धमकी का है। वॉइस सेंपल से जांच कर रहे हैं कि जिस नाम से धमकाया गया, आवाज उसी की है। -तुषार सिंह, एसीपी संयोगितागंज


टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!