AIIMS में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: महिला से मंगलसूत्र छीनकर भागा नकाबपोश; अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रतिष्ठित और हाई-सिक्योरिटी माने जाने वाले एम्स भोपाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। रविवार शाम अस्पताल परिसर के भीतर लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है।
ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में हुई वारदात
इस घटना का CCTV फुटेज सोमवार को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना एम्स भोपाल के ब्लड बैंक के पीछे बनी लिफ्ट में हुई।
अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं महिला
पीड़िता वर्षा सोनी, जो स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं, ड्यूटी के दौरान लिफ्ट में अकेली थीं। तभी मास्क और टोपी पहने एक संदिग्ध युवक लिफ्ट में घुसा और बातचीत के बहाने नेत्र रोग विभाग का फ्लोर पूछने लगा।
मंगलसूत्र लेकर फरार हुआ आरोपी
जैसे ही लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर पहुंची, युवक पहले बाहर निकला और फिर अचानक वापस लौटकर महिला के गले पर झपट्टा मार दिया। आरोपी ने सोने की मोतियों की माला और मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की।
महिला ने साहस दिखाते हुए विरोध किया, लेकिन युवक ने उसे धक्का दिया और सीढ़ियों की ओर भागते हुए मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। मोतियों की माला टूटकर वहीं गिर गई।
लिफ्ट एरिया में नहीं था कोई सुरक्षा गार्ड
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हाई-सिक्योरिटी जोन होने के बावजूद लिफ्ट एरिया में एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। वारदात के बाद पीड़िता करीब 10 मिनट तक सदमे में वहीं बैठी रोती रही। बाद में गश्त पर आए गार्ड ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
थाने में की शिकायत
पीड़िता ने बागसेवनिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
आईपीडी गेट से फरार हुआ आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रविवार की छुट्टी और 26 जनवरी के कारण अस्पताल में कम भीड़ थी, इसी वजह से कई ब्लॉकों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर कर दी गई थी। आरोपी वारदात के बाद आईपीडी गेट से बाहर निकलकर फरार हो गया। सिक्योरिटी एजेंसी का कहना है कि आरोपी मास्क और टोपी पहने था, जिससे पहचान करने में कठिनाई आ रही है।
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटना
एम्स भोपाल परिसर में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन लिफ्ट के अंदर महिला को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग का यह पहला मामला है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!