दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग: 76 वर्षीय महिला को बनाया निशाना; घर से नकदी चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 76 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई।
तुलसीनगर निवासी शकुंतला चौकसे सुबह सरस्वती मंदिर के पास से पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि बुजुर्ग महिला संभल भी नहीं पाईं।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। बाद में बेटे के दिल्ली से लौटने पर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
इधर, भंवरकुआ थाना क्षेत्र में चोरी की एक अन्य घटना सामने आई है। ज्यूस पार्लर संचालिका यशोदा चावला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पार्लर पर रहने के दौरान किसी ने घर में घुसकर अलमारी में रखी नकदी चोरी कर ली। यह रकम व्यापारिक लेन-देन से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि सटीक राशि अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में चिंता बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा

गार्ड ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस को पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका

विशेष महाप्रसादी ग्रहण करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

गैंगस्टर सतीश भाऊ के केस पार्टनर के गुंडे बेटे पर हुआ रेप और पॉक्सो का केस दर्ज:ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के अपराध भी है पहले से दर्ज

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:12 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया; दस्तावेज नहीं दिखा सके

त्योहारों से पहले चीनी-चावल हो गए 5% से अधिक महंगे

खरीदारी करने आए व्यक्ति की मौत:दुकान पर बैठे-बैठे हुई घबराहट; अचानक बेहोश होकर गिरे

लापता युवक का शव बोरी में मिला:परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव; गाड़ियां तोड़ी, संदिग्ध हिरासत में

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का संगठनात्मक प्रभाव खत्म करने की तैयारी:एक-दो दिन में नए दतिया जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का ऐलान

हवाला कारोबारी लापता:27 जुलाई से नहीं लगा सुराग; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

स्वावलंबी भी बनें युवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:किसानों को दी बड़ी राहत; शिक्षा और स्वास्थ्य सहित इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 74 आवेदन:कई मामलों में मौके पर शुरू कराई कार्रवाई; कमिश्नर बोले- हर शिकायत का होगा निष्पक्ष निराकरण

प्रशिक्षण प्राप्त दैनिक वेतनभोगी सफाई मित्रों को उच्च कुशल कर्मचारी का वेतन मिले:सफाई मित्रों के मुद्दों पर समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

दतिया हार पर भाजपा में एक्शन की तैयारी:दो सदस्यीय जांच समिति बनाई; भितरघात की होगी पड़ताल, कई जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!