डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का देशव्यापी शिकंजा: ऑपरेशन चक्र-VI के तहत इतने राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, दो गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को देशभर में बड़ा अभियान चलाया।
ऑपरेशन चक्र-VI के तहत सीबीआई की करीब 60 विशेष टीमों ने 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती कार्रवाई में चेन्नई और कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेन्नई निवासी बी. नागेश और कोलकाता निवासी संजीव शाहा के रूप में हुई है। दोनों पर डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।
16 राज्यों में एक साथ कार्रवाई
सीबीआई की टीमें पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा में एक साथ छापेमारी कर रही हैं।
जांच एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई है।
200 से ज्यादा साइबर ठगी के मामलों से जुड़े तार
जांच एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह 200 से अधिक साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त होने के संदेह के दायरे में है। आरोप है कि गिरोह फर्जी कंपनियां (शेल कंपनियां) बनाकर और फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करता था, ताकि पैसों का स्रोत छिपाया जा सके।
दो करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा
प्रारंभिक जांच में करीब दो करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का पता चला है। सीबीआई अब जब्त दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरणों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान होगी।
सुप्रीम कोर्ट जैसी फर्जी वेबसाइट बनाकर करते थे ठगी
सीबीआई की जांच में हाल ही में एक ऐसी फर्जी वेबसाइट का भी खुलासा हुआ था, जिसे सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जैसा दिखने के लिए तैयार किया गया था।
आरोप है कि ठग इसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते थे और कानूनी कार्रवाई का भय पैदा कर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री की शिकायत के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। एजेंसी का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!