खबर
Top News

पंपकर्मी की हत्या में कार मालिक की तलाश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मार्च 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
पंपकर्मी की हत्या में कार मालिक की तलाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर पैसे दिए बिना भागी कार की वजह से पंपकर्मी रोहित परमार की जान चली गई। घटना के बाद से कार मालिक आर्यन फरार है। उसकी तलाश में सांवेर पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी। आर्यन तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस उसके पिता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कार के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर टीम इंदौर पहुंची और आर्यन के ठिकानों की तलाश की। आर्यन ने अपने परिचितों को बताया है कि घटना के समय वह कार में नहीं था और उसके दोस्त कार लेकर गए थे। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

सांवेर पुलिस के मुताबिक कार कुछ दिन पहले ही खरीदी गई थी और वह आर्यन के नाम पर दर्ज है। इसलिए पुलिस का कहना है कि कार मालिक होने के कारण उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। आर्यन के पकड़े जाने के बाद ही उसके साथ मौजूद चार अन्य युवकों की भूमिका साफ हो सकेगी।

आर्यन ने परदेशीपुरा और हीरा नगर इलाके में रहने वाले चार युवकों की जानकारी दी है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभी किसी भी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सभी की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 11 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम कजलाना स्थित शिवलाल पटेल एंड सन्स पेट्रोल पंप, चारपाई ढाबा के पास हुई थी। यहां एक ग्रे रंग की कार के चालक ने डीजल भरवाया और पैसे दिए बिना भागने लगा।

पंप कर्मचारी रोहित परमार ने कार रोकने की कोशिश की तो उसका हाथ कार के कांच में फंस गया। कार तेज रफ्तार में भागी और रोहित कई मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 1 hour ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 1 hour ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 2 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 3 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 3 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 3 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 3 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 4 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 4 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!