खबर
Top News

वेंडर की हत्या में कार चालक का पिता हिरासत में: आरोपी की तलाश में जुटी अलग-अलग टीमें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मार्च 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
वेंडर की हत्या में कार चालक का पिता हिरासत में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी को बर्बरतापूर्वक घसीटकर मौत की नींद सुलाने वाला कार चालक अब तक फरार है, लेकिन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है।

आरोपी हीरा नगर इलाके का रहने बताया जा रहा है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह कार सहित फरार हो चुका था। बहरहाल उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च की शाम करीब 4 बजे ग्राम कजलाना स्थित पेट्रोल पंप शिवलाल पटेल एंड संस, चारपाई ढाबा के पास हुई थी।

यहां एक ग्रे रंग की कार का चालक डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए कार सहित भागने लगा तो पेट्रोल पंपकर्मी रोहित पिता शंकरलाल परमार (22) निवासी मालीखेड़ी ने कार को रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान कार में बैठे एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और कार के दरवाजे का कांच चढ़ा लिया। इसके बाद चालक ने कार तेज गति से दौड़ा दी, जिससे रोहित कुछ दूर तक कार के साथ घिसटता चला गया।

इसके बाद आरोपी दरवाजे का कांच खोलकर उसे सड़क पर गिराकर भाग निकले। इस दौरान साथी कर्मचारियों ने भी कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

कई मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में कार एमआर-10 होते हुए हीरा नगर की तरफ जाती दिखाई दी।

पुलिस ने बताया कार आर्यन पिता पुणेंद्र तंवर निवासी गौरी नगर के नाम पर पंजीकृत है। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही उक्त कार खरीदी थी।

गुरुवार सुबह उसे मीडिया के माध्यम से पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह कार लेकर घर से भाग गया। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

9 minutes ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

18 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

25 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

31 minutes ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

32 minutes ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

42 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 1 hour ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 1 hour ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 1 hour ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 1 hour ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 2 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 2 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 2 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 2 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!