खबर
Top News

नर्मदा पुल पर छोड़ी कार: बैग में दवाइयां और जिम्मेदारी वाला नोट; 36 घंटे बाद मिला पेट्रोकेमिकल मैनेजर का शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
नर्मदा पुल पर छोड़ी कार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खरगोन जिले में नर्मदा पुल पर लावारिस मिली एक कार, उसमें लाल रंग का बैग, दवाइयां और एक ऐसा नोट जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। करीब 36 घंटे चली तलाश के बाद आखिरकार इंदौर की पेट्रोकेमिकल कंपनी में मैनेजर 50 वर्षीय निशांत जोशी का शव बुधवार दोपहर मंडलेश्वर के गांधी नगर क्षेत्र में नर्मदा से बरामद कर लिया गया।

घर से दफ्तर जाने का कहकर निकले
सोमवार को घर से दफ्तर जाने का कहकर निकले निशांत लापता हो गए थे। रात में उनकी कार नर्मदा पुल पर लावारिस मिली थी। पुलिस, एसडीईआरएफ और गोताखोर लगातार नदी में तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर कचरे के बीच उनका शव दिखाई दिया, जिसे रेस्क्यू टीम ने निकाला।

मूल रूप से हरदा के रहने वाले
मूल रूप से हरदा निवासी निशांत जोशी तीन दशक से राजेंद्र नगर क्षेत्र में रह रहे थे। इंदौर स्थित हैवनॉल पेट्रोकेमिकल कंपनी में मैनेजर थे और कंपनी के महत्वपूर्ण फील्ड कार्यों की जिम्मेदारी संभालते थे। 22 जून को दोपहर करीब एक बजे घर से निकले थे।

परिजनों को बताया था कार्यालय जा रहे हैं, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। देर रात मंडलेश्वर पुलिस को कसरावद रोड स्थित नर्मदा पुल पर उनकी कार लावारिस मिली। कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई गई और तलाश अभियान शुरू हुआ।

कार में मिला ऐसा नोट, जिसने उड़ा दिए हो
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से लाल बैग मिला। उसमें कपड़े और दवाइयां थीं। हस्तलिखित नोट भी बरामद हुआ, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। नोट में लिखा है डियर विवेक भैया, आशी की मेंटली, फिजिकली, फायनेंसियली जिम्मेदारी अब आपकी और भाभी की। नोट में दो मोबाइल नंबर भी लिखे थे। पुलिस ने इसे जांच का हिस्सा बनाया है।

पत्नी नारकोटिक्स एसपी, बेटी भोपाल में छात्रा
निशांत जोशी का परिवार प्रशासनिक और पेशेवर रूप से प्रतिष्ठित माना जाता है। उनकी पत्नी स्मिता जोशी मंदसौर जिले के गरोठ में नारकोटिक्स विभाग में एसपी हैं, जबकि बेटी आशी भोपाल में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्मिता जोशी, बेटी आशी, चचेरे भाई डॉ. विवेक जोशी और परिजन मंडलेश्वर पहुंचे।

मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे
परिजनों के अनुसार निशांत काफी समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अवसाद से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। चचेरे भाई डॉ. विवेक जोशी की देखरेख में उपचार किया जा रहा था। परिवार का कहना है पहले भी घर छोड़कर जा चुके थे और अतीत में आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी कर चुके थे। उनके करीबी मित्र आशीष गंगराड़े ने बताया सोमवार शाम तक उनकी बातचीत हुई थी। जो सामान्य लगी और ऐसा नहीं लगा था कोई गंभीर कदम उठा सकते हैं।

कंपनी की कार से करते थे सफर
पुलिस के अनुसार जिस कार में निशांत सफर कर रहे थे, वह उनकी कंपनी के मालिक शैलेंद्र भंडारी के नाम पर पंजीकृत है। कंपनी के कामकाज के सिलसिले में निशांत नियमित रूप से इसी वाहन का उपयोग करते थे।आमतौर पर उनके साथ ड्राइवर भी रहता था, लेकिन घटना वाले दिन अकेले निकले थे। उनका कार्यक्षेत्र धामनोद, महेश्वर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों तक फैला हुआ था।

परिजनों को सौंपा शव
मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव को हरदा ले गया, जहां आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है परिस्थितियों, बरामद नोट और अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया गया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 5 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 5 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 6 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 6 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 6 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 6 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 6 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 6 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 6 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 7 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 7 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 7 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 7 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 7 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 7 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 7 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 7 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 7 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!