छात्रा को मिलने बुलाया: कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
चिमनगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को उसके परिचित नाबालिग लड़के ने मिलने के बहाने बुलाया और अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया।
वहां पहले से मौजूद तीन अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
लापता होने के बाद घर लौटी छात्रा
पुलिस के अनुसार छात्रा 26 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिजन की शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन छात्रा वापस घर पहुंची।
घर लौटने के बाद छात्रा काफी सहमी और गुमसुम थी। परिजन ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया।
मिलने के बहाने कमरे में ले जाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने दिए बयान में बताया कि उसकी पहचान क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के से थी। आरोपी ने उसे 26 सितंबर को मिलने के बहाने बुलाया व दोस्त के कमरे में ले गया।
आरोप है कमरे में पहले से तीन अन्य नाबालिग मौजूद थे। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी थी।
मेडिकल जांच के बाद बढ़ाई गईं धाराएं
चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के मुताबिक मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रीति चौहान को सौंपी गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज प्रकरण में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!