घर बुलाया, मांग में सिंदूर भरा और बनाया हैवानियत का शिकार: डॉक्टर पर रेप का मामला दर्ज; इस शहर की युवती ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के कोलार स्थित पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने जयपुर की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चार महीने की जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने बुधवार को यह मामला दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार जयपुर के बालाजी रोड निवासी पीड़िता 8 मई 2025 को स्किन ट्रीटमेंट के लिए अपने कजिन भाई के साथ आरोपी के क्लीनिक पहुंची थी। इलाज के बाद वह जयपुर लौट गई, लेकिन आरोपी ने उसे मोबाइल पर संपर्क करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और मामला शादी तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी ने युवती को भोपाल बुलाया, मांग में सिंदूर भरा और अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
8 जून 2025 को आरोपी ने युवती पर अपने नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया और उसके कहने पर पीड़िता ने बाएं सीने पर उसके नाम का टैटू बनवा लिया। कुछ समय बाद जब पीड़िता को गर्भधारण का पता चला और यह बात उसने आरोपी को बताई तो वह शादी का आश्वासन देता रहा।
17 जुलाई 2025 को जब पीड़िता चेन्नई गई तो आरोपी वहां भी उसके साथ होटल में रुका और दुष्कर्म किया। 21 जुलाई को आरोपी ने दवाई देकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।
उल्लेखनीय है कि रेप के आरोपी डॉ. अभिनीत गुप्ता स्वयं भी एक ठगी के शिकार हो चुके हैं। पिछले साल जुलाई में उन्होंने चूनाभट्टी थाने में किरण सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसने खुद को बिगबॉस का डायरेक्टर बताकर उनसे दस लाख रुपए की ठगी की थी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!