खबर
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: यह योजना अगले 5 साल तक रहेगी जारी; इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार, इन 18 प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 2:26 pm
शेयर करें:
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का निर्णय लिया है। लाड़ली बहना योजना पर सरकार 1,14,365 करोड़ रुपए और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बैठक में निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन), मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पदों के सृजन सहित कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

लाड़ली बहना योजना पर 1.14 लाख करोड़ का प्रावधान
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 को वर्ष 2026-27 से अगले पांच वर्षों तक जारी रखा जाएगा। इस अवधि में योजना पर कुल 1,14,365 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। इसके लिए पांच साल में 16,326 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

मातृ वंदना योजना के लिए 2,137 करोड़ मंजूर
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को भी वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60:40 के अनुपात में रहेगी। योजना के संचालन के लिए अगले पांच साल में 2,137 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 11,835 करोड़
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।इनमें उप स्वास्थ्य केंद्रों की निरंतरता, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, अस्पतालों और औषधालयों के भवन निर्माण सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले अतिरिक्त प्रोत्साहन को भी जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं के लिए सरकार ने 11,835 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

नर्मदा मिशन को मिली मंजूरी
कैबिनेट ने निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) के गठन को स्वीकृति दी है। इसका उद्देश्य नर्मदा नदी के संरक्षण, स्वच्छता और विकास कार्यों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाना है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश की 35 प्रतिशत से अधिक आबादी नर्मदा नदी के किनारे रहती है। मिशन के माध्यम से नदी संरक्षण और इससे जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी।

किसानों की तीन योजनाएं पांच साल तक रहेंगी जारी
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की 500 करोड़ रुपए से कम वित्तीय भार वाली तीन योजनाओं को भी अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगी।

MP रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में 35 नए पद
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के बेहतर संचालन के लिए स्वीकृत संरचना में 35 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पहले से स्वीकृत 7 पदों को भी 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक जारी रखने की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाओं को हरी झंडी
कैबिनेट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं को भी जारी रखने का फैसला लिया है। इनमें अनुसंधान, योजना एवं विकास गतिविधियां, प्रशासन और विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के लिए पांच साल में 492 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

पुलिस और विभागीय मामलों में भी फैसले
बैठक में गृह विभाग के दो मामलों में राज्य के बाहर निजी अस्पतालों में कराए गए इलाज के भुगतान को मंजूरी दी गई। इसके अलावा वन विभाग के सेवानिवृत्त वनपाल रघुवीर सिंह यादव के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई को स्वीकृति दी गई है।

इसमें नुकसान की राशि वसूली और तीन साल तक 10 प्रतिशत पेंशन रोकने का फैसला शामिल है। सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त सहकारी निरीक्षक प्रवीण जैन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

सीहोर में कृषि विज्ञान केंद्र के लिए जमीन आवंटन
कैबिनेट ने कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम भाउखेड़ी में जमीन आवंटित करने को मंजूरी दी है। कुल 36.022 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर जमीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को स्थायी पट्टे पर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

3 minutes ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

16 minutes ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

26 minutes ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

30 minutes ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

36 minutes ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

41 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 1 hour ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 1 hour ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 1 hour ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 1 hour ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 1 hour ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 1 hour ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 1 hour ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 1 hour ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 2 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!