खबर
Top News

सीए से 21 करोड़ की साइबर ठगी: जिला पंचायत सदस्य हिरासत में; खाते में पहुंचे 50 लाख, बड़े सिंडिकेट का अंदेशा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 8:22 pm
शेयर करें:
सीए से 21 करोड़ की साइबर ठगी

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
ग्वालियर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपए की साइबर ठगी के तार शाजापुर से जुड़ गए हैं। मामले की जांच कर रही स्टेट साइबर पुलिस ग्वालियर की टीम ने शाजापुर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद टीम उन्हें आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्वालियर ले गई है।

प्रारंभिक जांच में जगदीश फौजी से जुड़े एक करंट अकाउंट में करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन सामने आने की बात कही गई है। इसी ट्रांजैक्शन को लेकर साइबर पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों और रकम के आगे हुए लेनदेन की कड़ियां खंगाल रही है।

खाते में 50 लाख आने की जानकारी
शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, ग्वालियर से स्टेट साइबर पुलिस की टीम 21 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में शाजापुर आई थी। टीम ने जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद साइबर पुलिस फौजी को अपने साथ ग्वालियर ले गई।

बड़े साइबर सिंडिकेट से जुड़े होने का संदेह
स्टेट साइबर पुलिस के निरीक्षक मुकेश नारोलिया के मुताबिक, जांच केवल एक व्यक्ति की भूमिका तक सीमित नहीं है। मामले में बड़े साइबर सिंडिकेट की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

पुलिस रिमांड लेने की तैयारी
निरीक्षक नारोलिया के मुताबिक, मामले में पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

सेना से रिटायर होकर राजनीति में आए जगदीश फौजी
जगदीश फौजी सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए। वे भाजपा से जुड़े और जिला पंचायत के वार्ड -6 से चुनाव जीतकर सदस्य बने। इसके बाद उन्हें जिला पंचायत की निर्माण समिति का सभापति बनाया गया। स्थानीय राजनीतिक हलकों में जगदीश फौजी को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का करीबी माना जाता है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 13 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 13 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 13 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 14 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 14 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 14 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 14 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 14 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 15 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 15 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 15 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 15 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!