कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी: मांगी 10 करोड़ की रंगदारी; प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं मामले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोलार रोड इलाके में एक कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकियां दीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सऐप कॉल से मांगी रकम
पार्वती नगर निवासी रियल एस्टेट और सराफा कारोबारी गौरव जैन (42) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को “हैरी बॉक्सर” बताते हुए 10 करोड़ रुपये तैयार रखने को कहा।
दूसरी कॉल में दी जान से मारने की धमकी
शुरुआती कॉल को नजरअंदाज करने के बाद 20 मार्च को फिर कॉल आया। इस बार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए सीधे धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। साथ ही व्हाट्सऐप पर धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे गए, जिनमें रैकी और हमले की बात कही गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
कोलार रोड थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कॉल डिटेल, ऑडियो मैसेज और स्क्रीनशॉट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इंदौर में भी सामने आ चुका है मामला
इससे पहले इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में कारोबारी संजय जैन को भी इसी गैंग के नाम पर 15 करोड़ की धमकी दी गई थी।
लगातार बढ़ रहे हैं मामले
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम हाल के महीनों में कई रंगदारी और धमकी के मामलों में सामने आया है। गैंग का सरगना जेल में होने के बावजूद उसके सहयोगी कॉल, वॉइस नोट और सोशल मीडिया के जरिए ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कारोबारी को सुरक्षा भी मुहैया कराई जा रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!