ओटीटी सब्सक्रिप्शन बंद कराने के चक्कर में व्यापारी से साइबर ठगी: गूगल से मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर; दंपति के खातों से उड़ाए पैसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगों ने ओटीटी सब्सक्रिप्शन बंद कराने के बहाने एक दवा व्यापारी से 1.08 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने गूगल पर उपलब्ध फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए व्यापारी को अपने जाल में फंसाया।
मोबाइल का एक्सेस हासिल कर रुपए उड़ाए
इसके बाद मोबाइल का एक्सेस हासिल कर उनके साथ-साथ उनकी पत्नी के बैंक खाते से भी रकम निकाल ली। मामले में जूनी इंदौर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुद को कंपनी का कस्टमर सपोर्ट प्रतिनिधि बताया
गोपाल कॉलोनी निवासी निर्मल नवलानी दवा का कारोबार करते हैं। उन्होंने कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन ले रखे थे। 4 जून को वे एक चैनल का सब्सक्रिप्शन बंद कराना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कस्टमर सपोर्ट प्रतिनिधि बताया और सब्सक्रिप्शन बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
5 रुपए ट्रांसफर करते ही शुरू हुआ फ्रॉड
आरोपी ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले 5 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। निर्मल ने गूगल पे के जरिए 5 रुपए भेज दिए। इसके कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। मोबाइल दोबारा चालू होने पर लगातार बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे और तब तक ठग उनके खातों से रकम निकाल चुके थे।
दोनों खातों से 1.08 लाख रुपए की ठगी
सबसे पहले निर्मल नवलानी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 8 हजार रुपए और फिर 50 हजार रुपए निकाले गए। इसके बाद ठगों ने उनकी पत्नी शारदा नवलानी के खाते से 20 हजार और 30 हजार रुपए के दो ट्रांजेक्शन कर दिए। दोनों खातों से कुल 1.08 लाख रुपए की ठगी हो गई।
समय रहते खाते फ्रीज कराए
ठगी का पता चलते ही निर्मल ने तुरंत बैंक से संपर्क कर अपने और पत्नी के दोनों बैंक खाते फ्रीज करवा दिए, जिससे आगे होने वाला नुकसान टल गया। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से उन्हें जूनी इंदौर थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपियों के बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों की हो रही जांच
पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी सेवा का कस्टमर केयर नंबर केवल संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें और अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी प्रकार का भुगतान या मोबाइल एक्सेस साझा न करें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!