कारोबारी से 16.49 लाख की ठगी: सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; मुनाफे का झांसा देकर लगाया चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोलार क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक वाटर सप्लाई कारोबारी को हर महीने आकर्षक मुनाफे का लालच देकर 16.49 लाख रुपए ठग लिए।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
शिकायत मिलने के बाद कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आर्केड पैलेस निवासी 38 वर्षीय ऋषिराज जैन जल आपूर्ति का व्यवसाय करते हैं।
भारी मुनाफे का दिया झांसा
मार्च माह में उनकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को निवेश कंपनी की अधिकारी बताने वाली एक महिला से हुई। महिला ने अपना नाम निम्मी शर्मा बताया और दावा किया कि उसकी कंपनी में निवेश करने पर हर महीने अच्छा रिटर्न और भारी मुनाफा मिलेगा।
16.49 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए
महिला की बातों पर भरोसा कर कारोबारी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 16.49 लाख रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में आरोपित लगातार संपर्क में रही, लेकिन रकम मिलने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
इसके बाद ऋषिराज जैन ने कोलार थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
जांच अधिकारियों का कहना है कि जिन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल रकम ट्रांसफर कराने में किया गया, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर ठगों के नेटवर्क और उनकी वास्तविक पहचान का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है।
लोगों से अपील
पुलिस का मानना है कि जांच में जल्द ही आरोपितों तक पहुंचने में सफलता मिल सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों और अनजान लोगों के झांसे में आने से बचें। किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और कंपनी की विश्वसनीयता की जांच अवश्य कर लें।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!