कैटरिंग की आड़ में अय्याशी का कारोबार: गरीब-आदिवासी युवतियों को पहुंचाते थे रईसों की महफिलों तक
KHULASA FIRST
संवाददाता

कभी निखिल चौहान के घर में घुस जाता था नाले का पानी, आज करोड़ों की संपत्ति का है मालिक
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी जिस निखिल चौहान के बाणगंगा स्थित मकान में बारिश के दिनों में नाले का पानी घुस जाता था, आज वह एयरपोर्ट के पास करोड़ों के बंगले का मालिक है। सवाल यह है कि निखिल ने महज कैटरिंग के कारोबार से इतनी तेज रफ्तार से करोड़ों का साम्राज्य कैसे खड़ा किया? खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी है कि ऑनलाइन बैटिंग में गिरफ्तार निखिल चौहान ने कैटरिंग के कारोबार को कथित तौर पर युवतियों की सप्लाई के नेटवर्क में बदल दिया था।
वह अपने साथियों के साथ इंदौर में पढ़ाई के लिए आने वाली गरीब तबके की और आदिवासी युवतियों को पहले काम का लालच देकर कैटरिंग लाइन से जोड़ता, फिर उनकी आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठाकर उन्हें रईसों की पार्टियों और मुजरा महफिलों तक पहुंचाता था।
उल्लेखनीय है कि संगठित ऑनलाइन बैटिंग केस में गिरफ्तार निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी, मनीष पमनानी और निलेश बागड़ी को कल पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में राजेंद्र नगर पुलिस अब तक अमित कौशल, संजय उर्फ रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी, निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी और निलेश बागड़ी को गिरफ्तार कर चुकी है।
करीब 17 नाम और पुलिस के निशाने पर हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। वहीं सट्टेबाज निखिल चौहान को लेकर खुलासा फर्स्ट के हाथ चौंकाने वाली जानकारी लगी है।
मां के जेवर गिरवी रखकर शुरू किया था काम... जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011-12 में निखिल चौहान ने कैटरिंग कारोबार की शुरुआत की थी। उस समय उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उसने कैटरिंग की ड्रेस सिलवाने के लिए मां के जेवर तक गिरवी रखे थे। शुरुआत में अन्नकूट के भंडारों में कैटरिंग का काम किया।
अन्नकूट के भंडारे में वह अपनी कैटरिंग के लड़के लगाता था। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा और कई लोग उसके साथ जुड़ते चले गए। दशरथ अवास्या, मुकुट गार्डन के लढ्ढा और उनके बेटे पीयूष, गणेश पारे, कैलाश, नंदाराम और कान्हा महाराज सहित कई लोगों के उसके साथ कैटरिंग का काम किया।
इनमें गणेश पारे तो निखिल का गुरु है। खातेगांव (देवास) के चंदू भैया कैटरर्स, उमेश भैया और पुरोहितजी का निखिल के साथ उठना-बैठना था। इनका काम खातेगांज से कोटा तक फैला है।
ब्याज बट्टे का कामकाज भी है निखिल का... निखिल चौहान ने कुछ समय पहले राजस्थानी कैटरिंग वाले मनीष शर्मा को भी धमकाया-चमकाया था। इतना ही नहीं उसने कमल शर्मा कैटरिंग वाले के बेटे को भी धमकाया था। निखिल चौहान का ब्याज बट्टे का भी कामकाज है।
वह लोगों को मोटे ब्याज पर पैसे देता है और वसूली के लिए सारी हदें तक पार करने के लिए तैयार रहता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब उसका बड़ा भाई और पिता उसका काम संभाल रहे हैं।
लड़कियों के जरिये हथियाता था काम
निखिल चौहान, मनोज और संजय गोस्वामी के ग्रुप में प्रिया चौरसिया नामक युवती है, जो किसी समय 10 रुपए की सिगरेट तक मांगकर पीती थी, लेकिन अब विलासिता का जीवन जी रही है। सूत्रों का कहना है कि निखिल लड़कियां सप्लाई करके, यानी लड़कियों के दम पर कैटरिंग का काम हथियाता था।
मूसाखेड़ी का रहने वाला संजय वर्मा भी कैटरिंग का काम करता है। उसका स्टार चौराहा पर गोडाउन व तलावली चांदा में फ्लैट है। यह भी लड़कियां पेश कराकर कैटरिंग का काम हथियाता है। इन जैसे लोगों के कारण ईमानदार कैटरिंग वालों को काम नहीं मिलता था।
इस पूरे मामले का सबसे संवेदनशील पहलू उन युवतियों से जुड़ा है, जो कि इंदौर में पढ़ाई करने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से आती थीं। आरोप है कि आर्थिक जरूरत को भांपकर उन्हें पहले कैटरिंग में काम दिया जाता और बाद में धीरे-धीरे कथित तौर पर गलत गतिविधियों में धकेला जाता था।
इतना ही नहीं निखिल और उसके साथी इन युवतियों का खुद भी शोषण करते थे। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल देह-व्यापार या पार्टियों का मामला नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों को निशाना बनाकर उनका शोषण करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच का विषय है।
प्रशांत होटल से बायपास के फ्लैट तक पार्टियां
जानकारी के मुताबिक निखिल ने अनीता नामक युवती को गर्लफ्रेंड बना रखा था। नौलखा की प्रशांत होटल निखिल की अय्याशी का अड्डा थी। उसके साथ चंदू भैया कैटरर्स, उमेश भैया और पुरोहितजी भी अय्याशी करते थे।
प्रशांत होटल के बाद निखिल ने बायपास पर एक फ्लैट ले लिया था, जहां जमकर अय्याशी होती थी। मुजरा पार्टियों के साथ जमानेभर की अन्य पार्टियों की महफिलें जमा करती थीं। हाल ही निखिल ने निर्वाणा और दस्तूर गार्डन में बड़ी पार्टियां दीं।
मुजरा कराने से लेकर रईसों को लड़कियां सप्लाई तक
निखिल चौहान के बारे में सबसे बड़ी चौंकाने वाली जानकारी ये लगी है कि उसने कैटरिंग के काम की आड़ में युवतियों को रईसों की पार्टियों तक पहुंचाने का कथित नेटवर्क खड़ा कर लिया था। लड़कियां सप्लाई करने का उसका काम ऐसा जमा कि आज वह करोड़ों रुपए का आसामी बन बैठा।
कैटरिंग लाइन में मनोज गोस्वामी और संजय गोस्वामी इसके पार्टनर हैं। इन दोनों का ग्राउंड सेटअप का कामकाज है, लेकिन इसकी आड़ में ये भी निखिल के साथ लड़कियां सप्लाई करने का काम करते हैं। वर्तमान में निखिल ने 35-40 करोड़ की प्रॉपर्टी बना रखी है।
संबंधित समाचार

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!