खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस: 7 की मौत; कई घायल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नैनीताल।
यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के सीलापानी क्षेत्र के पास हुआ।
इलाके में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बस के गिरते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचे और घायलों की मदद शुरू की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।
दुर्गम पहाड़ी इलाका बना चुनौती
हादसा जिस स्थान पर हुआ, वह बेहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहत दल खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं और उन्हें भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
सुबह द्वाराहाट से रवाना हुई थी बस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस द्वाराहाट से सुबह करीब 6 बजे रवाना होकर रामनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 12 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल मृतकों और घायलों की सही संख्या को लेकर प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य तेज़ी से जारी है।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!