बस चालक की बदतमीजी: तेज रफ्तार बस की टक्कर से कॉलेज जा रही छात्रा घायल; लापरवाही पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। राऊ रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी ट्रेवल्स बस ने एक्टिवा सवार छात्रा और उसके साथी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।
ठाकुर ट्रेवल्स की बस
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ठाकुर ट्रेवल्स की बस का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने एक्टिवा सवार युवती के वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे एक्टिवा बस की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही छात्रा और उसका साथी सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
खतरनाक तरीके से किया ओवरटेक
घायल युवती की मां निहारिका बेदी ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि उनकी बेटी अपने दोस्त के साथ एक्टिवा से मेडिकैप्स कॉलेज जा रही थी। रास्ते में बस चालक ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब चालक को रोकने और समझाने की कोशिश की गई, तो उसने बदसलूकी की और बस लेकर मौके से भाग निकला।
राऊ रोड पर इस तरह की घटनाएं आम
निहारिका बेदी, जो भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी हैं, ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि राऊ रोड पर इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। उनके अनुसार, कई बस चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है।
निजी बस चालकों की मनमानी पर सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर शहर में यातायात नियमों के पालन और निजी बस चालकों की मनमानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्ती बढ़ाने और लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!