खबर
Top News

कचरे के ढेर में मिला जला हुआ शव: कार्यक्रम में आए युवक को आई बदबू; डायल-100 पर दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 11:32 am
शेयर करें:
कचरे के ढेर में मिला जला हुआ शव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कचरे के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आई-2 रोड पर सिग्नेचर हाइट्स के पास हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आग बुझाकर शव को बाहर निकाला
तब तक शव बुरी तरह जल चुका था। पुलिस ने आग बुझाकर शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। घटना हत्या से जुड़ी है या मौत के बाद शव जलाया गया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कार्यक्रम में आए युवक को आई बदबू, डायल-100 पर दी सूचना
आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया के मुताबिक, घटनास्थल के पास राजपूत समाज का एक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल एक युवक को कचरे के ढेर से तेज बदबू महसूस हुई।

संदेह होने पर उसने डायल-100 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कचरे के बीच एक शव जलता मिला। पुलिस ने आग बुझाई और शव को बाहर निकाला।

शव की पहचान बनी चुनौती, मौत की वजह भी रहस्य
शव बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और उसका शव कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा।

पुलिस हत्या सहित अन्य संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, किसी आपराधिक वारदात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

डॉग स्क्वॉड और एफएसएल ने खंगाला घटनास्थल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कुछ नमूने भी जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शव वहां कैसे पहुंचा और आग किन परिस्थितियों में लगी।

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

16 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

18 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

31 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!