खबर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर: मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 3:56 pm
शेयर करें:
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण में बाधक मकानों और प्रतिष्ठानों के हिस्से हटाने के लिए आज सुबह नगर निगम का अमला फिर छावनी पहुंचा। छावनी चौराहे पर मथुरावाला प्रतिष्ठान की बिल्डिंग के हिस्से सहित अन्य मकानों के बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की गई। निगम की टीम तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ पहुंची थी।

तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला... नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सुबह मशीनों के साथ छावनी चौराहे पहुंचे। यहां मथुरावाला की बिल्डिंग सहित अन्य मकानों और प्रतिष्ठानों के रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

निगम की टीम ने पहले मैन्युअली काम किया और इसके बाद मशीनों की मदद से बाधक हिस्से तोड़े। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

पेंडिंग कार्रवाई पूरी करने पहुंचे... नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड पर रोड चौड़ीकरण के लिए जिन बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई लंबित थी, उसे शुक्रवार को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक मकान का छज्जा हटाया गया है, जबकि दूसरे मकानों के बाधक हिस्से भी हटाए गए हैं।

मई में भी हुई थी कार्रवाई... इससे पहले नगर निगम ने मई में छावनी क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के लिए रिमूवल कार्रवाई की थी। इसके बाद रोड का काम शुरू हुआ था। कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध भी हुआ था। कांग्रेस ने इसके विरोध में क्षेत्र में जन अधिकार यात्रा निकाली थी। आज निगम की टीम दूसरी बार यहां बाधक हिस्से हटाने पहुंची।

पहले बिजली का खंभा गिरने से डॉक्टर हुए थे घायल
पिछली कार्रवाई के दौरान मशीनों से काम करते समय बिजली के तार मशीन में उलझ गए थे। तार हटाने के लिए जेसीबी चालक ने जोर लगाया तो बिजली का खंभा उखड़कर होम्योपैथिक डॉक्टर कपिल दीक्षित के सिर पर गिर गया था। हादसे में डॉक्टर घायल हो गए थे।

सौ साल से ज्यादा पुराने हैं कई मकान
छावनी क्षेत्र में कई मकान और प्रतिष्ठान सौ साल से भी ज्यादा पुराने हैं। नगर निगम पहले भी यहां रोड चौड़ीकरण के लिए बाधक हिस्सों पर कार्रवाई कर चुका है। छावनी चौराहे पर जिस मथुरावाला बिल्डिंग पर अाज कार्रवाई हुई, वह भी काफी पुरानी बताई जा रही है। बिल्डिंग में पांच फ्लोर और एक बेसमेंट है।

संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

3 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

7 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

11 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

16 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

17 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

25 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

31 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

44 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 1 hour ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago
गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’
Top News

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!