मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट: ठेकेदार ने लात और थप्पड़ बरसाए; धक्का देकर गिराया, फेंसिंग में फेंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
सीवरेज कार्य के दौरान मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मालाखेड़ी रोड स्थित शारदा कॉलोनी की है, जहां दो ठेकेदारों ने मिलकर एक मजदूर को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा।
सीवरेज काम के दौरान हुआ विवाद, मजदूर पर हमला
जानकारी के मुताबिक, शहर में मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीयूडीसी) द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसका ठेका भुवन इंफ्रा लिमिटेड के पास है, जबकि अलग-अलग ठेकेदार पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं।
फरियादी नीरज कुमार चौहान (18) चुभ कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार मनोज शर्मा के पास मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर वह अपने साथियों पप्पू सिंह और आशीष कुमार के साथ शारदा कॉलोनी में सीमेंट-कंक्रीट का काम कर रहा था।
काम बंद करने को लेकर विवाद
इसी दौरान एक सफेद कार मौके पर आकर रुकी, जिसमें से ठेकेदार पीयूष पटेल और उसका साथी सत्यम उतरे। दोनों भी सीवर लाइन के सब-कॉन्ट्रैक्टर बताए जा रहे हैं।
मजदूर नीरज के अनुसार, पीयूष पटेल ने आते ही गालियां देते हुए कहा कि उनके ठेकेदार को यहां काम करने से मना किया गया है, फिर भी काम क्यों किया जा रहा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
लात मारकर गिराया, फेंसिंग में फेंका- पीड़ित
पीड़ित ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पीयूष पटेल ने उसे लात मारकर गिरा दिया और उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। वहीं, उसके साथी सत्यम ने झूमाझटकी करते हुए उसे तार फेंसिंग की तरफ धक्का देकर फेंक दिया, जिससे उसकी पीठ और कंधे में चोट आई।
मजदूर ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बेल्ट से पीटा गया और जबरन कार में बैठाने की कोशिश की गई।
साथियों ने बचाया, ठेकेदार को भी दी धमकी
घटना के दौरान मजदूर के साथी पप्पू सिंह और आशीष कुमार ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। कुछ देर बाद ठेकेदार मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें भी धमकाते हुए कहा कि अगर दोबारा यहां काम किया तो जान से मार देंगे।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने, केस दर्ज
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पीड़ित नीरज कुमार चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार पीयूष पटेल और सत्यम के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!