खबर
Top News

ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त, महिला सरगना फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, सतना।
पुलिस ने हर्षनगर बायपास फ्लाईओवर के पास बंद क्रेशर के समीप छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपए कीमत की 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

मुख्य आरोपी महिला फरार
कार्रवाई के दौरान तस्करी नेटवर्क को संचालित करने वाली कथित मुख्य आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

उत्तर प्रदेश से लाई गई थी नशीले पदार्थ की खेप
थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से सतना में नशीले पदार्थ की खेप लाई जा रही है।

इसके बाद टीम ने बंद क्रेशर के पास दबिश देकर पांच संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान पीली पन्नी में मटमैले रंग के छोटे और ठोस टुकड़े मिले।

जांच में इनका वजन 117.70 ग्राम पाया गया और इन्हें ब्राउन शुगर बताया गया।

पुलिस ने मौके से चार एंड्रॉइड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

फरार महिला के नेटवर्क से होती थी सप्लाई
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि फरार महिला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से ब्राउन शुगर लाकर बांदा में अपने नेटवर्क के जरिए सप्लाई करवाती थी।

उसके बेटे मांग मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाते थे।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को उत्तर प्रदेश के तीन आरोपी ब्राउन शुगर लेकर सतना पहुंचे थे।

इस खेप की मांग रीवा के दो आरोपियों ने की थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई की कड़ियों की जांच कर रही है।

पांच आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवध किशोर यादव (45), निवासी बिसंडा (बांदा), विकास यादव, निवासी कर्वी (चित्रकूट), निशा यादव, निवासी बबेरू (बांदा), शिवम बरगाही, निवासी गोविंदगढ़ (रीवा) और राहुल दुबे, निवासी बैकुंठपुर (रीवा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। फरार महिला की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 11 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 11 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 12 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 12 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 12 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 12 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 12 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 12 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 13 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 13 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 13 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 13 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!