भाइयों ने मिलकर की भाई की हत्या: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरकुंडा में बकरी बेचकर मिले पैसों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद सगे और चचेरे भाइयों ने मिलकर 35 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक हीरालाल मेहतर का अपने सगे भाई विनोद मेहतर तथा चचेरे भाइयों कमलेश और संतोष मेहतर के साथ बकरी बेचने से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडों से किया हमला
बीती रात चारों एक साथ बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने हीरालाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पास में पड़े भारी लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर जोरदार वार किया गया।
बचाने पहुंचीं मां और पत्नी भी घायल
सिर में गंभीर चोट लगने से हीरालाल मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान जब मृतक की मां और पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के आरोप में विनोद, कमलेश और संतोष मेहतर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है।
आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!