नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष का भाई गिरफ्तार: पदभार से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभालने से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्षद एवं नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के भाई बादशाह मिमरोट को पंढरीनाथ पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उस पर पहले से दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। आज उसे एसीपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने का मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में बादशाह मिमरोट को भी आरोपी बनाया गया था। रविवार रात जोन-4 डीसीपी सुनील मेहता के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सतीश पटेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बादशाह के खिलाफ पहले से जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।
साथ ही उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। इस कार्रवाई का राजनीतिक महत्व इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि आज ही सोनिला मिमरोट नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!