ग्राहकों को लेकर ब्रोकर व दुकानदार में चले लात-घूंसे: सराफा में अवैध दलालों का आतंक
Khulasa First
संवाददाता
वीडियो वायरल होते ही दो गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा बाजार में अवैध दलालों का आतंक जोरों पर है। ग्राहकों को हथियाने की होड़ में ब्रोकर और दुकानदार के बीच सरेआम जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
टीआई राजकुमार लिटोरिया के अनुसार आरोपी दिलीप रघुवंशी निवासी धानगली और राहुल वागले निवासी सेठी नगर के बीच ग्राहकों को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। व्यापारियों का आरोप है कि सराफा बाजार में अवैध दलालों का आतंक है।
ये दलाल खुलेआम शराब पीते हैं, बोतल लेकर बाजार में घूमते हैं और महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करते हैं। कई बार दुकानों से ग्राहकों को कमीशन के लालच में जबरन पकड़कर ले जाते हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
यह भी आरोप लगाया कि यही दलाल चोरी का माल भी बाजार में खपाते हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सराफा बाजार में सख्त निगरानी और अवैध दलालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
चोरी का सोना सराफा में खपाने वाले दलाल पहले भी पकड़े जा चुके
भंवरकुआं पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़े गए अवैध दलालों के आपराधिक रिकॉर्ड का एक बार फिर खुलासा हुआ है। पिछले महीनों आरती सांघी ने भंवरकुआं थाने में शिकायत कर बताया था कि उनके नौकर गणपत ने घर से सोने का ब्रेसलेट चोरी कर लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पाया कि आरोपी नौकर गणपत ने चोरी किया सोना अवैध दलाल राहुल वागले और दिलीप रघुवंशी के माध्यम से सराफा बाजार में करीब सात लाख रुपए में बेच दिया था।
मामले में दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का सोना जब्त किया था। इसके बावजूद सराफा बाजार में चोरी का माल खपाने का काम जारी है। आरोप है कि सराफा बाजार में अवैध दलालों का नेटवर्क पुलिसकार्मियों की साठगांठ से सक्रिय है।
संबंधित समाचार

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!