ब्रिस्क सांस्कृतिक सम्मेलन शुरू: 10 देशों के 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान पहुंचे; चार दिन संस्कृति और विरासत पर मंथन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में बुधवार से चार दिवसीय ब्रिस्क सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत हो गई। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित सम्मेलन में ब्रिस्क सदस्य और भागीदार देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आयोजन में 100 से ज्यादा विदेशी मेहमानों की भागीदारी है।
पहले दिन सुबह करीब 11 बजे प्रतिनिधियों का सामूहिक फोटो सेशन हुआ। इसके बाद विभिन्न बैठकों और द्विपक्षीय चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संग्रहालयों, रचनात्मक उद्योगों और ब्रिस्क देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
तीन विशेष प्रदर्शनियां, आम लोग भी देख सकेंगे
मिंटो हॉल परिसर में सम्मेलन के दौरान तीन विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। इनमें 'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत' शामिल हैं।
इनके जरिए भारत की पांडुलिपि विरासत, समुद्री सांस्कृतिक संबंधों और विभिन्न सभ्यताओं के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक कूटनीति के क्षेत्र में भारत की पहलों की जानकारी भी दी जाएगी। प्रदर्शनियां आम जनता के लिए खुली रहेंगी।
विदेशी मेहमान चखेंगे दाल-बाफले और मिलेट्स का स्वाद
सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के खान-पान के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। लंच और डिनर में मध्यप्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को प्रमुखता दी गई है।
मेहमानों को दाल-बाफले, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा, चंदिया और बड़ा जैसे व्यंजनों के साथ कोदो-कुटकी जैसे मिलेट्स से तैयार पकवान भी परोसे जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न और ओरिएंटल व्यंजनों को भी मेन्यू में शामिल किया गया है।
सांस्कृतिक सहयोग के लिए तैयार होगा रोडमैप
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल और मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला के मुताबिक, तीसरी ब्रिस्क संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य और भागीदार देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।
बैठकों में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों के घोषणापत्र के मसौदे पर चर्चा होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संग्रहालय, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योग, क्षमता निर्माण और सदस्य देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।
रवींद्र भवन में होगा ब्रिस्क सांस्कृतिक महोत्सव
सम्मेलन के दौरान रवींद्र भवन में ब्रिस्क सांस्कृतिक महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। इसमें सदस्य और भागीदार देशों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
यह कार्यक्रम आम जनता के लिए भी खुला रहेगा। इसके जरिए लोगों को अलग-अलग देशों की कला, संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को एक ही मंच पर देखने का मौका मिलेगा।
संबंधित समाचार

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!