बार-बार नहीं मिलेगी प्रसिद्ध आरती की बुकिंग: बाबा के दरबार में नई व्यवस्था लागू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दर्शन को लेकर मंदिर प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसी भी श्रद्धालु को एक ही मोबाइल नंबर से तीन माह के भीतर दोबारा भस्म आरती की अनुमति नहीं मिलेगी। यह नियम प्रोटोकॉल के तहत आने वाले श्रद्धालुओं पर भी समान रूप से लागू होगा।
मंदिर प्रशासन का उद्देश्य भस्म आरती की अनुमति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सभी श्रद्धालुओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस व्यवस्था को फिर से प्रभावी रूप से लागू किया गया है।
शिकायतों के बाद लिया गया फैसला
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आवेदन करते हैं। पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग एक ही मोबाइल नंबर या पहचान के आधार पर बार-बार अनुमति प्राप्त कर रहे हैं, जिससे नए श्रद्धालुओं को अवसर नहीं मिल पा रहा था।
इसी को देखते हुए मंदिर समिति ने तय किया है कि एक मोबाइल नंबर से भस्म आरती की अनुमति लेने के बाद उसी नंबर का उपयोग तीन माह तक दोबारा नहीं किया जा सकेगा।
पहले भी लागू हुई थी व्यवस्था
वर्ष 2024 में भी भस्म आरती की अनुमति प्रक्रिया को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बाद तत्कालीन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया था। उस समय एक आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर से तीन माह बाद ही दोबारा अनुमति देने का नियम लागू किया गया था।
हालांकि कुछ समय बाद यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं रह सकी। अब मंदिर प्रशासन ने इसे फिर से सख्ती के साथ लागू करने का निर्णय लिया है।
प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं पर भी लागू होगा नियम
नई व्यवस्था की खास बात यह है कि यह केवल सामान्य ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहेगी। प्रोटोकॉल के माध्यम से भस्म आरती की अनुमति लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यही नियम लागू होगा। यदि किसी मोबाइल नंबर का उपयोग एक बार अनुमति प्राप्त करने के लिए किया गया है, तो उसी नंबर से अगले तीन माह तक दोबारा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्या बोले मंदिर प्रशासक
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से बार-बार अनुमति लेने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पहले से मौजूद थी, लेकिन अब इसे और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को भस्म आरती में शामिल होने का अवसर मिल सके।
मंदिर प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से भस्म आरती की अनुमति प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और दर्शन के अवसर का लाभ अधिक संख्या में श्रद्धालुओं तक पहुंच सकेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!