एचपीसीएल एलपीजी प्लांट में बम थ्रेट ड्रिल: इंदौर पुलिस और बीडीडीएस टीम ने किया मॉक अभ्यास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा जांच और मॉक ड्रिल कर रही है। इस कड़ी में गुरुवार को मांगलिया स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बम थ्रेट ड्रिल हुई।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आपात स्थिति से निपटने के लिए जीवंत अभ्यास किया और प्लांट की सुरक्षा को परखा। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में हुई ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति या संदिग्ध लावारिस वस्तु मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों और प्लांट स्टाफ की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को मजबूत करना था।
अति. आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह और (सुरक्षा) प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में पुलिस की सुरक्षा शाखा और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से अभ्यास कराया। बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के नेतृत्व में टीम ने अभ्यास कराया- प्लांट परिसर में विस्फोटक सामग्री वाली संदिग्ध वस्तु मिलती है तो किस प्रकार इलाके को सुरक्षित किया जाए, कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और विस्फोटक को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया कैसे अपनाई जाए।
थाना पुलिस बल के साथ एचपीसीएल प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। उन्हें आपात स्थिति में सुरक्षा मानकों, सावधानियों और त्वरित सूचना प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!