श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी: पेड़ से टकराकर हुआ हादसा; आठ घायल, एक गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
लेबड़-नयागांव फोरलेन पर मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। ग्राम घटगारा के पास करीब रात 12:30 बजे हुए हादसे में बोलेरो सवार 8 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु राजस्थान के सांवरियाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
तेज रफ्तार में चालक ने खोया नियंत्रण
बताया गया कि श्रद्धालु दर्शन के बाद बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे। घटगारा के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डायल-112 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से सभी घायलों को बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
हादसे में हरदा निवासी गौतम पिता रामसिंह पोगे (40) को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

अंडे के ठेले पर विवाद के बाद युवक की हत्या:कोर्ट ने सुनाई परिवार के 5 लोगों को 10-10 साल की सजा; 1.02 लाख रुपए जुर्माना

कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका टीम का विरोध:महिलाओं ने लाठियां तानी; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

महाकाल की शाही सवारी से पहले मार्ग का कायाकल्प:24 मीटर चौड़ी होगी सड़क; ऐतिहासिक गेट को मिलेगा पुराना स्वरूप

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:अकादमी संचालक पर 3 लोगों से पैसे लेने का आरोप; केस दर्ज

प्री-स्कूल में तीन साल की बच्ची से अभद्रता:पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर भेजा; टीचर के अपशब्दों की रिकॉर्डिंग मिली, एफआईआर दर्ज

मंदिर में सात घंटे श्रद्धालुओं की एंट्री बंद:नई चांदी की जलाधारी होगी स्थापित; सुबह 10 बजे तक ही भातपूजन

ई-स्कूटी में धमाका:10 दिन पहले खरीदी थी; मां-बेटी झुलसीं, घर में लगी आग, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

बड़ा फेरबदल:चार आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले; जानिए किसे मिला कौनसा विभाग

भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:ओटी टेक्नीशियन के 288 पदों की भर्ती में पात्रता नियम बदलने पर उठे सवाल

भारत ने 600वें टेस्ट को बनाया यादगार:श्रीलंका को शिकस्त देकर सीरीज में हासिल की बढ़त; देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने बहनों को दिया तोहफा:खातों में ट्रांसफर किए इतने हजार करोड़

वीडियो देखिये, शहर में नशा मुक्ति अभियान तेज:मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई और जागरूकता पर जोर; हर कॉलेज में बनी समिति
दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का आरोप:स्कूल छोड़ने का झांसा देकर जंगल ले गया युवक; चाकू दिखाकर दिनभर बनाया बंधक

3 मासूमों की मौत:भाई को बचाने गए बच्चे खुद डूबे; खंती में भरा था बारिश का पानी

जान लेने के लिए ही बड़सास के घर से मनाकर लाया था अनिता को:पत्नी का हत्यारा पति पांच दिनों के रिमांड पर; सबसे बड़ी बेटी घर होती तो उसे भी मार देता सुनील

निशाने पर निखिल, कैलाश और अभिषेक की तिकड़ी:कैटरिंग की आड़ में जिस्मफरोशी

50 लाख देकर भी नहीं मिला सोना:पीड़ित पहुंचा जनसुनवाई में

थानों से निराशा:सभागार पड़ गया छोटा

स्कूल में बच्ची से बदसलूकी टीचर ने गाली देकर पीटा:पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

महिला एसआई पर दुष्कर्म केस में मनमानी करने का लगाया आरोप:तीन मंगलवार से गुहार लगा रही पीड़िता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!