जंगल में तीन टुकड़ों में मिला मासूम का शव: पांच दिनों से था लापता; जंगली जानवर के हमले की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
जिले के करंजिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 जून से लापता 5 वर्षीय मासूम का शव सोमवार को जंगल में तीन टुकड़ों में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पिता के पीछे-पीछे जंगल की ओर चला गया
करंजिया थाना क्षेत्र के तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान 17 जून की सुबह जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा इमरान घर से निकलकर पिता के पीछे-पीछे जंगल की ओर चला गया। परिजनों को लगा कि बच्चा अपने पिता के साथ है।
आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला
जब इख्तियार खान लकड़ियां लेकर घर लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली। परिवार ने पहले अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
लगातार सर्चिंग अभियान चलाया
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। बच्चे की तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया, लेकिन चार दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव
सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को बच्चे का शव तीन हिस्सों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर बुलाई गई।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बच्चे पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया हो, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!