पानी की टंकी में मिला युवक का शव: 6 दिन से था लापता; दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा, बद्रीनाथ यात्रा पर गया है परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र की जबरन कॉलोनी में शनिवार को पानी की टंकी के अंदर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पप्पू मालवीय (35), पिता स्वर्गीय केशर सिंह मालवीय के रूप में हुई है। वह जबरन कॉलोनी में ही रहता था और पेंटर का काम करता था।
6 दिन बाद टंकी से आई तेज दुर्गंध
जानकारी के मुताबिक पप्पू को आखिरी बार रविवार को देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। शनिवार को पानी की टंकी से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा तो शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
फर्शी तोड़ी, मोटर से निकाला जा रहा पानी
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के लिए टंकी के ऊपर लगी फर्शी को तोड़ा गया। इसके बाद मोटर लगाकर टंकी का पानी खाली करने की कार्रवाई शुरू की गई, ताकि शव को बाहर निकाला जा सके।
परिवार गया है बद्रीनाथ यात्रा पर
मृतक की बड़ी बहन सुगंध चौहान ने बताया कि परिवार के सदस्य रविवार से बद्रीनाथ यात्रा पर गए हुए हैं। पप्पू घर पर अकेला था। उसकी पत्नी और बेटी कुछ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थीं।
मौत की वजह की जांच
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि पप्पू पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!