रेस्टोरेंट के किचन में खूनी वारदात: युवती के पेट में 2 सेकंड में चाकू से किए चार वार; तड़पते देखता रहा आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
महफिल रेस्टोरेंट के किचन में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपनी साथी कर्मचारी युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महज दो सेकंड में युवती के पेट में चाकू से चार वार कर दिए। हमले के बाद वह खून से सना चाकू हाथ में लेकर मौके पर खड़ा रहा, जबकि युवती मदद के लिए चीखती रही।
घटना 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सोमवार को वारदात का वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई। घायल युवती को कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत के बाद भड़का आरोपी, किचन में किया हमला
पुलिस के अनुसार, पाटन निवासी मुस्कान चौधरी करीब एक साल से महफिल रेस्टोरेंट में काम कर रही थी। वहीं बरगी निवासी पवन भी रेस्टोरेंट में कर्मचारी था। घटना वाले दिन दोनों किचन में काम कर रहे थे, इसी दौरान खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
मुस्कान ने पवन के व्यवहार की शिकायत रेस्टोरेंट मैनेजर से की थी। उसने कहा था कि यदि पवन इसी तरह डांटता-फटकारता रहा तो वह काम पर नहीं आएगी। इसके बाद मैनेजर ने पवन को समझाया था।
चाकू लेकर खड़ा रहा आरोपी, कर्मचारी पहुंचे तो फेंका
शिकायत के कुछ देर बाद मुस्कान दोबारा किचन में काम करने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और आरोप है कि पवन ने किचन में रखा चाकू उठाकर मुस्कान पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पवन ने मुस्कान के पेट में लगातार चार वार किए। हमला करने के बाद वह हाथ में चाकू लेकर वहीं खड़ा रहा। मुस्कान बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही और कुछ देर बाद किचन में ही बेहोश होकर गिर गई।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मुस्कान द्वारा पवन की शिकायत किए जाने के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!