लॉ कॉलेज में खूनी खेल: क्लासरूम में छात्रा को सिर में गोली मारी; फिर छात्र ने खुद को भी उड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़।
तरनतारन स्थित एक लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक छात्र ने अपनी सहपाठी की पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
कॉलेज में मचा हड़कंप
इस सनसनीखेज 'मर्डर-सुसाइड' मिस्ट्री से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। पुलिस इसे एकतरफा प्यार और वेलेंटाइन प्रपोजल ठुकराए जाने से जोड़कर देख रही है।
CCTV में कैद खौफनाक मंजर
कॉलेज के क्लासरूम से सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। क्लास शुरू होने से पहले आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह कमरे में घुसा। उसने पहली बेंच पर बैठी संदीप कौर (20) से चंद सेकंड बहस की और अचानक पिस्टल निकालकर उसके सिर से सटाकर गोली दाग दी।
खुद की भी जान ले ली
संदीप के गिरते ही प्रिंसराज ने बिना देरी किए पिस्टल लोड की और अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुद की भी जान ले ली।
वेलेंटाइन वीक का 'खूनी' कनेक्शन?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रिंसराज ने 8 फरवरी को संदीप को प्रपोज किया था, जिसे संदीप ने साफ इनकार कर दिया था। संदीप फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और अपने परिवार (6 बहनें और एक भाई) की उम्मीद थी। पुलिस को शक है कि इसी इनकार की खुन्नस में प्रिंसराज ने अवैध हथियार का इंतजाम किया और वारदात को अंजाम दिया।
मां का गंभीर आरोप
संदीप की मां हरजिंदर कौर ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा मुझे फोन कर कहा गया कि बेटी को मामूली चोट लगी है, जल्दी आओ। जब मैं कॉलेज पहुँची, तो मेरी बच्ची खून से लथपथ मृत पड़ी थी। प्रशासन ने सच छिपाने की कोशिश की और हमें लाश के पास भी नहीं जाने दिया।
सुरक्षा पर उठे सवाल
वारदात के बाद गुस्साए परिजनों ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को आड़े हाथों लिया।एक छात्र क्लासरूम तक पिस्टल लेकर कैसे पहुँच गया? क्या मुख्य द्वार पर कोई मेटल डिटेक्टर या चेकिंग नहीं थी?
हथियार की जांच
एसीपी जगबीर ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल प्रिंसराज के पिता की लाइसेंसी है या उसने अवैध रूप से खरीदी थी। अभिभावकों ने कॉलेज मैनेजमेंट पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!