चरित्र शंका में खूनी खेल: पत्नी को उतारा मौत के घाट बच्चों को फेंका तालाब में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चरित्र शंका ने एक परिवार उजाड़ दिया। कनाड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार आधी रात एक ड्राइवर ने पहले पत्नी को रास्ते से हटाया और फिर मासूम बेटे-बेटी को जिंदा तालाब में फेंक दिया। डूबते बच्चों के सामने जिंदगी और मौत का फासला कुछ ही पल का था।
8 वर्षीय बेटा किसी तरह निकला और पास ही में रहने वाले ग्रामीण लीलाधर के पास पहुंचा और उसे पूरी बात बताई, जिसने पुलिस को सूचना दी। हालांकि 10 वर्षीय बहन मौत के मुंह से बाहर नहीं आ सकी। रातभर चले रेस्क्यू के बाद तड़के शव बरामद हुआ। पति को हिरासत में ले लिया है।
एसीपी आशीष पटेल के अनुसार आरोपी सुनील चौहान (36) है, पेशे से ड्राइवर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया पत्नी अनिता (32) के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। कल शाम को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई।
बातों में उलझाकर पत्नी को घर से करीब आधा किमी दूर हिंगोनिया गांव के पास तालाब किनारे ले गया। वहां झाडिय़ों के पास ले जाकर पहले गला घोंटा फिर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ।
घर पहुंचा, जहां बेटी माही और अजय मौजूद थे। सुनील दोनों बच्चों को भी तालाब की ले गया। माही और अजय को तालाब में फेंक दिया। अचानक पानी में गिरने से दोनों बच्चे घबरा गए। अजय ने किसी तरह खुद को संभाला और पानी में डूबने का नाटक कर मौका मिलते ही निकल आया।
सीधे ग्रामीणों के पास पहुंचा और मां तथा बहन के साथ हुई खौफनाक वारदात की जानकारी दी। बच्चे की बात सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
अंधेरे में तलाश, रातभर चला रेस्क्यू...सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस पहुंची। अजय ने तालाब का वह हिस्सा बताया जहां उसे फेंका गया था। रात के अंधेरे में तलाश शुरू की गई, लेकिन गहराई और अंधेरे के कारण बच्ची का पता नहीं चल सका।
अफसरों ने तत्काल एसडीआरएफ को बुलाया। रात करीब ढाई बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों मशक्कत के बाद तड़के माही का शव बरामद हुआ।
खुद भी जान देने की कोशिश...पुलिस के मुताबिक इधर, माही की सर्चिंग जारी थी, उधर, वह सुनील को तलाशने उसके घर पहुंची तो नहीं मिला। तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई। तलाश के दौरान सुनील इलाके में घूमता मिला।
पत्नी और बच्चों के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद सुनील खुद भी जान देने की कोशिश कर रहा था। पत्नी की हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने का अफसोस नहीं था। हालांकि आज सुबह जब उसे पता चला कि अजय बच गया और माही की मौत हो गई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
अब पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है अनिता की हत्या व बच्चों को तालाब में फेंकने तक पूरी वारदात किस तरह और किन परिस्थितियों में हुई। जानकारी के अनुसार सुनील ने बच्चों को मारने की नीयत से ही तालाब में फेंका था।
मामला दोहरे हत्याकांड का है। सौभाग्य से बेटा बच गया। एसीपी आशीष पटेल के अनुसार सुनील, अनिता पर चरित्र शंका करता था। हालांकि बच्चों को तालाब में क्यों फेंका, ये जांच का विषय है।
गला दबाने और चाकू के निशान मिले शरीर पर...एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक जहां माही का शव मिला वह तालाब झलारिया गांव के पास है। आरोपी सुनील पिता रामावतार चौहान से पूछताछ की जा रही है। सुनील ने अनिता की चाकू से हत्या की बात स्वीकारी।
उसकी निशानदेही पर ही अनिता का शव बरामद हुआ। परिवार के अन्य सदस्य मां-बाप और अन्य लोग बापू गांधीनगर लसूड़िया में रहते हैं। सुनील मूलत: कांटाफोड़ (देवास) का तो उसकी पत्नी अनीता का मायका भी वहीं का है। वह पत्नी बच्चों के साथ कुछ समय पहले ही बापू गांधीनगर से ग्राम झलारिया किराए से रहने के आया था।
अनीता की हत्या प्रारंभिक रूप से गला घुटने एवं शरीर पर चाकू के निशान भी पाए गए हैं। माही को गहरे पानी में फेंकने से मौत होना प्रतीत होता है। सुनील का परिवार लगभग 17- 18 साल से इंदौर में रह रहा है।
संबंधित समाचार

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!