खबर
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना: सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना

बैठक करने वाले ज्यादातर असामाजिक तत्व, पुलिस केस में फंसने पर आका बनकर बचाने पहुंचता था थाने

धमकी और जबरन वसूली के प्रकरण के बाद अब खुद भागता फिर रहा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तथाकथित ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी पत्रकारिता के नाम पर धब्बा साबित हुआ। दलित युवती से छेड़छाड़ जैसे गंभीर केस के आरोपी रहे शाहरुख कुरैशी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

उसका गुंडे-बदमाशों से याराना है। उसके साथ बैठक करने वाले ज्यादातर गुंडे हैं। जब भी पुलिस इन बदमाशों पर शिकंजा कसती है तो शाहरुख कुरैशी उनका आका बनकर उन्हें बचाने थाने पहुंच जाता था।

30 सितंबर को दर्ज धमकी व जबरन वसूली के केस में आरोपी शाहरुख कुरैशी फरार है। सूत्रों के अनुसार वह इंदौर में ही फरारी काट रहा है। पता चला है कि वह हिस्ट्रीशीटर और गुंडे भाइयों रफीक चवन्नी, राजा उर्फ बकरी चोर और पिता हनीफ की मदद से बड़वाली चौकी क्षेत्र में दादागीरी करता है।

बड़वाली चौकी के पास एक कब्रिस्तान है, जो 100 सालों से बंद है। इसमें चरसियों व एमडी ड्रग्स पीने वालों का जमावड़ा रहता है। इस कब्रिस्तान में एक दरगाह भी है, जिससे यहां सालाना उर्स लगता है। ड्रग्स सप्लायरों और गुंडे-बदमाशों का पनाहगार शाहरुख कुरैशी इस मेले में हर साल सदर बनता है।

इस पर स्थायी सदर एजी पहलवान की मेहरबानी है, जो एमडी के केस में आरोपी रहा है। इसका बेटा भी इसी काम में शामिल है। इस उर्स में लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले अनवर कादरी को मुख्य अतिथि बनाकर भी शाहरुख कुरैशी बुलाता है।

इसका खुलासा इस बात से होता है कि उसके द्वारा सोशल मीडिया पर खुद ही गैंगस्टर शाकिर चाचा सहित अन्य के साथ फोटो-वीडियो डाले जाते हैं। भले ही मुलजिम शाहरुख कुरैशी फरार चल रहा है, लेकिन उसकी फरारी में पूरी मदद गुंडे-बदमाश ही कर रहे हैं।

इसमें आजाद नगर का यूनुस खान शामिल है, जिस पर मर्डर, वसूली जैसे गंभीर केस हैं। यह खुद 12 साल जेल में रहा है। वहीं मर्डर सहित करीब 35 गंभीर अपराधों से लदा कदरा पहलवान और युनूस खान शाहरुख को पेश कराने में जुटे हैं।

खुलासा फर्स्ट के हाथ जो वीडियो लगे है उसमें ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी सफेद कुर्ते में कुख्यात गुंडा कदरा पहलवान रावजी बाजार के साथ खाना खा रहा है। इस पर इंदौर के कई थानों में 35 से ज्यादा अपराध दर्ज होने की जानकारी है। इनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। शाहरुख कुरैशी भी कदरा पहलवान की गैंग के साथ बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहा है।

ब्लैक जैकेट में बीच में गुलरेज अली सदर बाजार थाने का लिस्टेड गुंडा बताया गया है। इससे भी शाहरुख की खासी यारी है।

इश्तियाक चाचा भी टेबल पर मौजूद... ये इश्तियाक चाचा वह है, जो हाल ही में हुए एडीसीपी पर हमले और उपद्रव के मामले में जेल जा चुका है। खास बात यह कि एडिशनल डीसीपी पर हुए हमले में कदरा पहलवान का भी नाम सामने आया था।

सभी को रावजी बाजार क्षेत्र का तोड़ा निवासी और अपराधी बताया गया है। पूरी तस्वीर में एक साथ नजर आ रहे कई अपराधी कुख्यात बदमाशों की आपसी नजदीकी और एक साथ बैठकर खाना खाने की तस्वीर पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े करती है।

संबंधित समाचार

कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

3 minutes ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

6 minutes ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

8 minutes ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

10 minutes ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

15 minutes ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

15 minutes ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

21 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

24 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

34 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

35 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 2 hours ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!