भतीजे के विवादित बयान से बढ़ी भाजपा नेता की मुसीबत: बाद में मांगी माफी; कांग्रेस की नीतियों का किया गुणगान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में चेतन शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा और संघ से जुड़े कई नेताओं को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं।
खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया
वीडियो में चेतन शर्मा खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और यूपीए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों और मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं।
नेहरू और कांग्रेस की उपलब्धियों का किया जिक्र
वायरल वीडियो में चेतन शर्मा कहते हैं कि वे उस कांग्रेस विचारधारा के समर्थक हैं, जिसने देश को आईआईएम, आईआईटी, इसरो, भेल जैसी संस्थाएं दीं। उन्होंने देश के विकास में जवाहरलाल नेहरू के योगदान का उल्लेख करते हुए वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की।
मोदी-शाह और भाजपा नेतृत्व पर विवादित बयान
वीडियो में चेतन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व को लेकर कई विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने बिजली, उद्योगपतियों की भूमिका, हिंदू-मुस्लिम राजनीति, नीट परीक्षा और अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की। वीडियो के दौरान उन्होंने खुद के भाजपा में रहने, सट्टा कारोबार से जुड़े होने और शराब पीने जैसे निजी दावे भी किए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
सत्यनारायण सत्तन बोले- वीडियो नहीं देखा
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि चेतन शर्मा उनके भाई के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि चेतन काफी समय पहले कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और वर्तमान में सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। सत्तन ने कहा कि उन्होंने अभी तक पूरा वीडियो नहीं देखा है।
विवाद बढ़ने पर जारी किया माफी वीडियो
विवाद बढ़ने के बाद चेतन शर्मा ने एक नया वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए उन्होंने अनुचित और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था, जिसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं।
कांग्रेसी नेता बहन ने भी जताई आपत्ति
चेतन शर्मा की बहन और कांग्रेस नेता कनुप्रिया सत्तन ने भी वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी राजनीतिक असहमति को मर्यादित भाषा में व्यक्त किया जाना चाहिए।
अभद्र भाषा का प्रयोग उचित नहीं
कनुप्रिया ने कहा कि वीडियो में उठाए गए कुछ मुद्दे जनता से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि चेतन शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!