भाजपा नेता ने युवती को मारे थप्पड़: छोड़ने की लगाती रही गुहार; मारपीट का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सतना।
जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष का युवती के साथ मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
युवती को मारे थप्पड़
वीडियो में नेता युवती को रोककर एक-दो नहीं बल्कि लगातार 6 थप्पड़ मारते नजर आ रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने युवती के साथ-साथ उसकी मां के साथ भी मारपीट की। यह पूरी घटना दुकान के गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
नागौद थाना क्षेत्र का मामला
यह घटना सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पुलकित टंडन है, जो भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। घटना मंगलवार रात की है, जब पुलकित टंडन अपनी दुकान के गोदाम में मौजूद था। उसी दौरान युवती वहां पहुंची और फिर विवाद बढ़ गया।
एक और युवक आया नजर
CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि, भाजपा नेता युवती को जबरन रोकता है। फिर लगातार 6 थप्पड़ मारता है। वीडियो के आख़िरी हिस्से में एक और युवक भी मौजूद नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आक्रोश है।
पीड़िता का आरोप: शराब के नशे में था नेता
पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलकित टंडन से उसकी पहले से पहचान थी, जब वह मंगलवार रात गोदाम पहुंची, तब पुलकित शराब के नशे में था। युवती का आरोप है कि जब वह यह देखकर वहां से लौटने लगी, तो पुलकित टंडन ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
मोबाइल तोड़ने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि, शोर सुनकर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद आरोपी गाली-गलौच करता रहा। जब भाई ने वीडियो बनाना शुरू किया तो मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
पीड़िता की शिकायत और वायरल CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, वीडियो और बयान के आधार पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!