ड्रिंक-एंड-ड्राइव में जब्त वाहन छुड़ाने थाने पहुंचे भाजपा नेता: पुलिसकर्मियों से बहस; महिला आरक्षक ने बनाया वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर थाने में मंगलवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ड्रिंक-एंड-ड्राइव कार्रवाई में जब्त एक वाहन को छुड़ाने के लिए कुछ भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस स्टाफ और नेताओं के बीच बहस हो गई। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी पूरे मामले की रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं।
वाहन छुड़ाने पहुंचे थे नेता
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता चंदू शिंदे, सुरेश कुरवाड़े और अन्य कार्यकर्ता विजय नगर थाने के सामने स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने उनसे ड्रिंक-एंड-ड्राइव कार्रवाई में जब्त हुई गाड़ी को छुड़ाने में मदद की मांग की। इसके बाद सभी लोग विजयनगर थाने पहुंच गए।
कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थाने परिसर में मौजूद एक कुत्ता भौंकने लगा, जिस पर भाजपा नेता चंदू शिंदे ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से सवाल किया कि यदि कुत्ता किसी व्यक्ति को काट लेता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता।इसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया और पुलिस स्टाफ तथा नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई।
दोनों पक्षों के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी राज मोहिनी और भाजपा नेताओं के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।
स्थिति को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। सामने आए वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि जनप्रतिनिधि पुलिस पर दबाव बना रहे हैं और पुलिस को अपना काम करने से रोक रहे हैं।
वीडियो बनते ही शांत हुआ मामला
सूत्रों के अनुसार, वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू होने के बाद भाजपा नेता और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता थाने से वापस लौट गए। इसके बाद मामला शांत हो गया।
हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। वहीं भाजपा नेताओं की ओर से भी मामले पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
चर्चा में रहा थाने का विवाद
ड्रिंक-एंड-ड्राइव कार्रवाई, वाहन छुड़ाने के प्रयास और पुलिसकर्मियों से हुई बहस को लेकर यह मामला दिनभर चर्चा में रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित पक्षों की ओर से मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!