एमपी में भाजपा बिहार में पीके: प्रदेश की दतिया सीट पर तिवारी 1100 वोटों से आगे, नरोत्तम गद्गद्
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘जेन-जी’ आंदोलन के बाद हुए तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के रुझान मिले-जुले
प्रशांत किशोर की जीत सम्राट चौधरी सरकार के लिए बड़ा झटका होगी साबित, 1995 से भाजपा के दबदबे वाली है सीट
बिहार के बांकीपुर में बड़े उलटफेर की संभावना, प्रशांत किशोर ने बढ़त बनाई, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर हुआ है उपचुनाव
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के कामकाज पर शुरुआती रुझान में मतदाताओं का विश्वास नजर आया, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
गुजरात में भाजपा का दबदबा बरकरार, वडोदरा की मांजलपुर सीट पर पार्टी उम्मीदवार पटेल 5 हजार वोट से आगे
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के सोमवार को नतीजे आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर व गुजरात की मांजलपुर सीट पर सुबह से मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझान सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए व भाजपा के लिए ‘कहीं खुशी, कहीं गम’ के समान नजर आ रहे हैं। भाजपा मध्य प्रदेश व गुजरात में तो अपनी साख के अनुरूप प्रदर्शन करती नजर आ रही है, लेकिन बिहार की एक सीट के रुझान उसे चिंता में डाल रहे हैं।
बिहार की बांकीपुर में चुनावी जमावट के जानकार प्रशांत किशोर भाजपा के नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं। ये सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा में जाने के बाद खाली हुई थी। यहां उम्मीदवार भी नितिन नबीन की पसंद का है और पूरी राज्य सरकार यहां डटी हुई थी।
स्वयं नबीन ने भी डेरा डाल रखा था। बावजूद इसके अकेले ‘पीके’ ने अपने नए-नवेले दल जन सुराज पार्टी के दम पर भाजपा को चिंता में डाल दिया है। भाजपा को पीके की चुनौती उस सीट पर मिली, जहां पार्टी का 1995 से दबदबा रहा है। गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।
‘जे न-जी’ आंदोलन के बाद देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पटना के बांकीपुर में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। यहां जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, यानी पीके अब आगे निकल आए हैं।
हालांकि अभी उनकी महज 1100 वोट की बढ़त है, लेकिन रुझान बता रहे हैं कि यहां कुछ भी हो सकता है। ये उपचुनाव सम्राट सरकार की पहली अग्नि-परीक्षा था। ये सीट नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। पूरी भाजपा यहां डटी थी। स्वयं नबीन भी यहीं डेरा डाले हुए थे। स्टार प्रचारक की फौज भी पार्टी ने लगा रखी थी। इसका प्रमुख कारण सिर्फ पीके थे।
पीके का यह पहला चुनाव है। खबर लिखे जाने तक वे 1156 वोट से लीड कर रहे हैं। भाजपा के नीरज सिन्हा के पीछे चल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लिए ये उपचुनाव चुनौती है। एक तो उनकी सीट है और दूसरा उम्मीदवार भी उनकी पसंद का है।
यहां प्रशांत किशोर ने अकेले किला लड़ाया। भाजपा के इस अभेद्य किले में वे जमीन पर उतरकर 2 महीने से मेहनत कर रहे थे। इस सीट पर कायस्थ मतदाता 14 प्रतिशत, यादव 12 फीसदी व मुस्लिम मतदाता 9 फीसदी हैं। उपचुनाव के रुझान बता रहे हैं कि प्रशांत किशोर ने जबरदस्त सेंध मारी है।
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भाजपा आगे है। यहां पार्टी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 1 हजार से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस दूसरे व चंद्रशेखर आजाद की पार्टी तीसरे नंबर पर चल रही है। नरोत्तम मिश्रा के दबदबे वाली सीट पर नए-नवेले उम्मीदवार का आगे आना मिश्रा के लिए भी संजीवनी से कम नहीं है। मिश्रा का तयशुदा टिकट कटने से दतिया बड़े बवाल का गवाह बना था।
देशभर में चर्चा का कारण भी बना था। बाद में भाजपा ने यहां नरोत्तम की अगुआई में जबरदस्त डैमेज कंट्रोल किया। रुझान इसके गवाह बन रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा को 1 हजार से ज्यादा बढ़त पर मिश्रा बहुत खुश भी हो रहे हैं।
सुबह से इलाके में उन्होंने मोर्चा थाम रखा है। इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा बोले कि सब काम में लग गए थे। सबको मना लिया गया था। क्षणिक आवेश था। सब मान गए थे। राजेंद्र भारती के निलंबन पर उन्होंने कहा उनका आना-जाना कोई नई बात नहीं। वे आधा दर्जन पार्टी में रह चुके हैं।
उधर, गुजरात में वडोदरा के मांजलपुर उपचुनाव में भाजपा 5 हजार से आगे चल रही है। पार्टी प्रत्याशी सतीश पटेल की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक मतगणना के 4 राउंड हो चुके हैं और भाजपा के पटेल की बढ़त 8300 तक जा पहुंची है।
इस सीट पर भाजपा का एकतरफ़ा दबदबा रहा है। 2022 में भाजपा यहां से एक लाख की लीड के साथ विजयी हुई थी, लेकिन इस बार कुल वोटिंग 82 हजार के आसपास ही हुई, जिससे लग रहा था कि कांग्रेस के भिखवाई रॉबरी ने भाजपा के सतीश पटेल को कांटा पकड़ टक्कर दी है, लेकिन रुझान ने इन कयासों को सिरे से धो दिया है। एक बार फिर भाजपा का गुजरात में दबदबा साबित हो रहा है। यह सीट वडोदरा महानगर का हिस्सा है।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!