भाजपा ने निष्कासित पार्षद जीतू यादव को दी राहत: प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन हुआ समाप्त; वापस मिल सकता है एमआईसी का भी पद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंदौर नगर निगम के निष्कासित पार्षद जीतू यादव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि जीतू यादव का प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन अब समाप्त कर दिया गया है।
पत्र के अनुसार, जिला अध्यक्ष भाजपा इंदौर नगर की अनुशंसा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि पुलिस जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद जीतू यादव का निष्कासन समाप्त किया गया है।
गौरतलब है कि जीतू यादव को पहले एक मामले में पार्टी की ओर से कार्रवाई करते हुए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया था। इसके बाद मामले की पुलिस जांच चली। जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा ने अपना निर्णय बदलते हुए उनकी सदस्यता बहाल कर दी है।
जारी आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है। निष्कासन समाप्त होने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि जीतू यादव को एमआईसी का पद भी दोबारा मिल सकता है।
इस वजह से हुआ था निष्कासन
गौरतलब है कि भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए हमले में नाम आने के बाद भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य जीतू यादव को भाजपा हाईकमान ने पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया गया था। कुछ दिन पूर्व जीतू यादव को कमलेश कालरा के घर हुए हमले में शामिल होना नहीं पाए जाने के बाद आरोपों से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा ने जीतू यादव के निष्कासन को रद्द करते हुए पुनः भाजपा में प्रवेश करवाया है।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!