खबर
Top News

भाजपा को राकेशसिंह यादव के रूप में मिला धुरंधर प्रदेश प्रवक्ता: पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और एआईसीसी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की एक गलती कांग्रेस के लिए पड़ गई भारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
भाजपा को राकेशसिंह यादव के रूप में मिला धुरंधर प्रदेश प्रवक्ता

भाजपाई रणनीतिकारों ने कांग्रेस नेता को अपनी पार्टी में सौंपा दायित्व

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमतौर पर भाजपा में ऐसा नहीं होता है, लेकिन दिल्ली से शीर्ष नेतृत्व से सीधे निर्देश प्राप्त होने की वजह से तत्काल घोषणा की गई। भाजपा कार्यालय में गर्मजोशी से यादव का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने यादव का स्वागत फूल मालाओं और परंपरागत दुपट्‌टा पहनाकर किया। रात 12 बजे तक भाजपा नेताओं से यादव ने सौजन्य भेंट की।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रदेश प्रवक्ता यादव सीधे सीएम हाउस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट करने के साथ ही लगभग एक घंटे तक विशेष चर्चा हुई।

दिल्ली में यादव का जबरदस्त राजनैतिक नेटवर्क...राजनीति में धुरंधर और फायर ब्रांड नेताओं का विशेष महत्व होता है। वर्तमान में भाजपा में शामिल हुए राकेशसिंह यादव का जबरदस्त नेटवर्क दिल्ली में उच्चस्तरीय संबंधों के साथ राजनीति के धरातल तक है। कई बार ऐसा हुआ कि बड़े नेताओं को खबर बाद में लगी, लेकिन यादव ने पहले ही खबर का पोस्टमॉर्टम कर दिया।

पटवारी और चौधरी की चूक का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस...योग्यता के आधार पर जबरदस्त राजनैतिक समझ रखने वाले यादव को समझने में राहुल गांधी, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी ने भारी भूल की, जिसका भाजपा ने तत्काल सीधा फायदा उठाते हुए हाथोहाथ यादव को लपक लिया।

जबरदस्त रिवेंज में अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यादव कांग्रेस के हाईकमान सहित जीतू पटवारी और हरीश चौधरी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने हैं। राहुल गांधी पर तथ्यात्मक करारे हमले करने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सीधी निगाह में आ गए हैं। शीर्ष नेतृत्व ने भी देरी न करते हुए ताबड़तोड़ उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया।

नपे-तुले बयान देने में माहिर हैं यादव... कांग्रेस की एक-एक बारीकी को गहरे तक समझने वाले यादव अब अपने तरकश से तीर चलाएंगे। राहुल गांधी से लेकर जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, केसी वेणुगोपाल व जयराम रमेश सीधे निशाने पर रहेंगे।

वरिष्ठ नेता यह जानते हैं कि कांग्रेस में रहकर यादव ने अपने बयानों को लेकर एक बार भी पिछले 15 सालों में कभी गलत शब्द नहीं बोला, न आज तक कभी राजनैतिक बयानों को लेकर उन्हें माफी मांगने की आवश्यकता पड़ी, जबकि राहुल गांधी तक बिना सोचे-समझे बयान देकर फंसे और केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुत्र से माफी मांग चुके हैं।

भाजपा में फायर ब्रांड नेता की कमी हुई पूरी... भाजपा में भी तेज-तर्रार प्रवक्ता की कमी बहुत दिनों से खल रही थी। पूर्व में उमेश शर्मा, गोविंद मालू एवं नरेंद्र सलूजा रहे थे, लेकिन वर्तमान में ऐसा कोई फायर ब्रांड प्रदेश प्रवक्ता पार्टी में नहीं था। अब भाजपा के पास ऐसा तेज-तर्रार प्रदेश प्रवक्ता यादव के रूप में मिल गया, जिसके मुक़ाबले में कांग्रेस के पास एक भी प्रवक्ता नहीं है।

कांग्रेस के किसी नेता को नहीं लगने दी भनक... दिल्ली मीडिया सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से दिन में 2.30 बजे राकेशसिंह यादव के इस्तीफा देने की घोषणा के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा होने के बाद तत्काल भाजपा की दिल्ली कोर कमेटी सक्रिय हो गई थी।

एक दिन बाद ही दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और भोपाल में मुख्यमंत्री से यादव की मीटिंग हो गई थी। भाजपा के रणनीतिकारों की रणनीति इतनी सटीक थी कि यादव द्वारा इस्तीफे की घोषणा और राहुल गांधी, जीतू पटवारी व हरीश चौधरी की बखिया उधेड़ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मॉनिटरिंग मध्य प्रदेश शासन का जनसंपर्क विभाग लगातार कर रहा था, लेकिन इसकी खबर कांग्रेस के किसी भी नेता को कानोकान नहीं हो पाई।

अब भाजपा में रहकर उधेड़ेंगे कांग्रेस की बखिया... तथ्यों और दस्तावेजों के साथ हर स्तर पर ज्वलंत संपर्क रखने वाले यादव ने इस्तीफा मीडिया के खिलाफ मौन सत्याग्रह-पत्र जारी करने के खिलाफ दिया था।

जीतू पटवारी और हरीश चौधरी ने मीडिया पर हमला करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया था, जिसे राकेशसिंह यादव ने सिरे से खारिज कर दिया था।

साम-दाम-दंड-भेद की नीति पर राजनीति करने में राकेशसिंह यादव को विशेष महारत हासिल है। कांग्रेस की बखिया उधेड़ने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर उनके तरकश में तीर तैयार हैं।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता राकेशसिंह यादव को भाजपाई रणनीतिकारों ने प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यालय में गरिमामय कार्यक्रम में यादव को भाजपा में शामिल किया।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने घोषणा कर दी कि राकेशसिंह यादव अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहेंगे। इंदौर के भाजपा नेताओं एवं प्रदेश महासचिव गौरव रणदिवे, अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष को ताबड़तोड़ खबर करके भोपाल तत्काल बुलाया गया। इस सारे कार्यक्रम की भनक भाजपा ने दोपहर तक किसी को लगने नहीं दी।

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से दो घंटे तक हुई चर्चा
भाजपा में राकेशसिंह यादव को शामिल कराने में दिल्ली की कोर कमेटी से लेकर प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं की पूर्ण सहमति थी। भोपाल के मीडिया सूत्रों के अनुसार पूर्व कांग्रेस नेता से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने यादव की अहमियत इस बात से पता चलती है कि भाजपा जॉइन करने के कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस में सुबह अकेले में दो घंटे विस्तृत चर्चा हुई।

दिल्ली से मुंबई तक चली भाजपा में शामिल करने की रणनीति
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेता जब कुंभकर्ण की नींद में सो रहे थे, तब सारी बिसात बिछाकर कांग्रेस के खिलाफ मुंबई महाराष्ट्र सहित देश की बहुत बड़ी हस्ती के साथ दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से राकेशसिंह यादव की मुलाकात होने के बाद उन्हें भाजपा में शामिल करने की रणनीति पर फैसला फाइनल हो गया था।

अब भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर यादव के तीखे हमलों से कांग्रेस में जीतू पटवारी और हरीश चौधरी सहित मप्र कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कांग्रेस में जमीनी स्तर के नेटवर्क का सीधा फायदा अब यादव के माध्यम से भाजपा को मिलेगा। वहीं कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने वाले पटवारी और चौधरी के आने वाले दतिया उपचुनाव में बड़ा खामियाजा भुगतने की प्रबल संभावना है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

20 minutes ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

38 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 1 hour ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 1 hour ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 1 hour ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 2 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!