भाजपा ने फूंका राहुल गांधी व फूलसिंह बरैया का पुतला: नारी सम्मान पर बरैया की अमर्यादित टिप्पणी से बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मातृशक्ति के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले बयानों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं के विरुद्ध की गई अभद्र और निंदनीय टिप्पणी के विरोध में कल कालानी नगर चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा और नगर भाजपा ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नारी-विरोधी मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस बल के बीच विधायक फूलसिंह बरैया सहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सासंद शंकर ललवानी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी यह सिद्ध करती है कि महिलाओं के प्रति ऐसी ओछी सोच को पार्टी का संरक्षण प्राप्त है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि नारी अस्मिता और गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाली राजनीति को भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
सार्वजनिक जीवन में शुचिता और सम्मान अनिवार्य
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता और सम्मान अनिवार्य है, जिसका कांग्रेस नेता बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। प्रदर्शन में सासंद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर मंत्री कंचन गिडवानी, ज्योति तोमर, नेहा शर्मा सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!