बिरयानी से खुलासा120 कैमरों ने पहुंचाया लुटेरों तक: जोमैटो के डिलीवरीबॉय से लूट में दो आरोपी धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आधी रात डिलीवरी देने निकले जोमैटो के डिलीवरीबॉय को रास्ते में रोककर उसका मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों को लगा था कि अंधेरे में उनकी पहचान कभी नहीं होगी, लेकिन पुलिस ने उनके भागने के रास्ते को कैमरों की आंखों से जोड़ते हुए आखिरकार उन्हें ढूंढ़ निकाला।
120 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद भी जब सुराग अधूरा रहा तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की और एक बिरयानी के ठेले से वह कड़ी मिली, जिसने लुटेरों तक पहुंचा दिया।
टीआई सीबी सिंह के अनुसार 7 अगस्त की रात करीब 2 बजे जोमैटो का डिलीवरीबॉय हिम्मतसिंह जाटव बाइक पर लोटस चौराहा से एलआईजी की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारे के पास पीछे से आए ऑटो में चालक के अलावा एक युवक और युवती बैठे थे।
पीछे बैठे युवक ने गाली-गलौज करते हुए बाइक रुकवाई और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद ऑटो लोटस चौराहा की तरफ निकल गया।
पुलिस टीम ने फुटेज खंगाले तो ऑटो एलआईजी गुरुद्वारा से पलटकर विजय नगर की ओर जाता दिखाई दिया। तीन टीमों ने एलआईजी रोड के दोनों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों को सेक्टर में बांटकर जांच शुरू की।
फुटेज जोड़ते-जोड़ते पुलिस को लोटस चौराहा, रोबोट चौराहा, रेडिसन, विजय नगर, मेघदूत और बापट होते हुए लवकुश चौराहा तक ऑटो का रूट मिल गया। ऑटो की पहचान उसके हरे-पीले रंग और पीछे जल रही एक ब्रेक लाइट से की गई।
जहां कैमरा थमा, वहीं से बिरयानी वाले ने दी अहम कड़ी
लवकुश चौराहा के बाद ऑटो कैमरों में नहीं मिला तो पुलिस ने घटना से पहले का रूट खंगालना शुरू किया। इसी दौरान फ्री प्रेस बिल्डिंग के आसपास रात में लगने वाले बिरयानी ठेले तक टीम पहुंची। ठेले वाले ने बताया कि घटना वाली रात एक ऑटो वहां रुका था।
उसमें चालक के साथ युवक और युवती बैठे थे। तीनों ने तीन प्लेट बिरयानी खाई, काफी देर रुके और उज्जैन जाने की बात कर रहे थे। भुगतान ऑनलाइन किया था। यह जानकारी पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई।
ऑटो में ही मिले दोनों आरोपी... पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर ऑटो चालक राज रणोंजा (20) निवासी ओमविहार कॉलोनी पल्हर नगर (एरोड्रम) को ऑटो सहित घेराबंदी कर पकड़ा। उसके साथ ऑटो में जय चंदेरी (22) निवासी राज नगर (चंदन नगर) मूल निवासी सनन चौपाटी कुक्षी (धार) भी मिला। पूछताछ में दोनों ने लूट कबूल कर ली।
पुलिस ने राज का ऑटो और जय के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त हैं और ऑटो चालक हैं। वारदात वाली रात जय अपनी महिला मित्र को उज्जैन घुमाने ले जा रहा था। दोनों ने पहले बियर पी, फिर बिरयानी खाई और इसके बाद एबी रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को फिलहाल रिमांड पर लिया गया है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!