खबर
Top News

नशे और शौक के लिए बाइक चोरी: तीन आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
नशे और शौक के लिए बाइक चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
खजराना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लाख रुपए से अधिक कीमत की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे की लत और अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे।

आरोपियों के पास मास्टर चाबियों का गुच्छा भी रहता था, जिसकी मदद से वे बाइक के लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों से शहर के अन्य क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार फरियादी अल्ताफ की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और लगातार मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के रंगून गार्डन, खजराना स्टार चौराहे के पास होने की सूचना मिली।

टीम ने तत्काल स्टार चौराहों के पास सुनसान स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़ाए आरोपियों की पहचान फरदीन उर्फ कालू पिता यूनुस शेख 20 निवासी झुमरू कॉलोनी खजराना, इरशाद पिता जाकिर खान 22 निवासी हबीब कॉलोनी खजराना और मोहम्मद अशफाक अंसारी पिता अजीजुर रहमान 41 निवासी दौलतगंज, कोतवाली के रूप में हुई है।

सभी आरोपी मजदूरी और रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमपी 09 जेडडी 9769, एमपी 12 एमवाय 7056, एमपी 41 एनएफ 8660, एमपी 09 क्यू एक्स 0410 और एमपी 09 जेड एम 0233 नंबर की पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की गई गाड़ियों का इस्तेमाल अपने शौक और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए करते थे। पुलिस टीम अब खजराना सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं से आरोपियों के कनेक्शन की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम
Top News

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

6 minutes ago
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली
Top News

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

14 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास
Top News

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

26 minutes ago
21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

31 minutes ago
पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल
Top News

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

34 minutes ago
भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत
Top News

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

39 minutes ago
निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी
Top News

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

43 minutes ago
इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत
Top News

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान
Top News

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

about 1 hour ago
राजधानी में किसानों ने डाला डेरा
Top News

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

about 1 hour ago
पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं
Top News

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

about 1 hour ago
मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी
Top News

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर
Top News

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

about 2 hours ago
शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती
Top News

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

about 2 hours ago
यात्रियों से भरी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

about 2 hours ago
साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा
Top News

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

about 2 hours ago
डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए
Top News

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!