राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर ट्रस्ट के अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- चोरी कब से हो रही थी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल; सभी पक्षों की भूमिका की पड़ताल जरूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी कब से हो रही थी, इसका सही अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की निष्ठा और ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।
मिश्र ने कहा कि मंदिर परिसर में दान पेटियों और चढ़ावे की गणना को लेकर पहले से ही सख्त दिशा-निर्देश लागू थे, लेकिन उनके पालन में कहीं न कहीं कमी रह गई। उन्होंने बताया कि चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाले कपड़े पहनने और नियमित तलाशी की व्यवस्था निर्धारित थी। इसके बावजूद चर्चा है कि कुछ लोग नकदी की गड्डियां लेकर बाहर निकलने में सफल रहे।
एसबीआई कर्मचारियों की भूमिका की भी होगी जांच
राम जन्मभूमि ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दान की गिनती और जमा प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों की भूमिका की पड़ताल जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि इस पूरे प्रकरण में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा ट्रस्ट की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और दान व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। इसके लिए दैनिक चढ़ावे और दान से संबंधित आंकड़ों को सार्वजनिक करने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।
चंपत राय का बचाव
नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय वर्षों से राम मंदिर आंदोलन और ट्रस्ट के कार्यों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में उनकी निष्ठा पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं है।
चढ़ावा प्रकरण के बीच अयोध्या पहुंचे सीएम योगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसआईटी कर रही है गहन जांच
गौरतलब है कि चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसी मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों, ट्रस्ट से जुड़े लोगों, दान की गणना करने वाले कर्मियों और बैंक अधिकारियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष सरकार और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, जबकि ट्रस्ट का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!