खबर
Top News

कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: जानिये कौन सी झूठी कहानी और इतने घंटों की बातचीत बनी सबूत; मंगेतर के साथ प्रेमी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, पुणे। 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पहले एक ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने इसे सुनियोजित हत्या का मामला साबित कर दिया। पुलिस ने मृतक की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच में कई ऐसी चूकें सामने आईं, जिन्होंने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार 18 जून को ऐतिहासिक लोहागढ़ फोर्ट में 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों ने हत्या की आशंका को मजबूत कर दिया।

गर्मी में हुडी पहनना बना पहला सुराग
जांच के दौरान किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिस दिन घटना हुई, उस दिन तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन युवक ने शॉर्ट्स के साथ मोटी हुडी पहन रखी थी और चेहरा छिपाने के लिए कैप आगे तक खींची हुई थी।

फुटेज में वह सिया और केतन के पीछे-पीछे चलता नजर आया। एक अन्य वीडियो में सिया के पीछे मुड़कर देखने पर वह युवक अचानक झुककर खुद को छिपाने की कोशिश करता दिखाई दिया। पुलिस का शक यहीं से गहरा गया।

15 दिनों में चार बार किले ले जाने की कोशिश
पुलिस जांच में पता चला कि सगाई के बाद सिया लगातार केतन पर लोहागढ़ किला जाने का दबाव बना रही थी। 31 मई को दोनों पहली बार किले गए थे। इसके बाद 4 जून को दोबारा जाने की कोशिश हुई, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। 14 जून को भी दोनों किले पहुंचे, जहां कथित रूप से केतन को धक्का देने की कोशिश की गई। उस समय सिया ने वहां सांप होने की बात कहकर स्थिति संभाल ली। पुलिस का दावा है कि यह हत्या का पहला असफल प्रयास था। 18 जून को दोनों फिर किले पहुंचे और इस बार वारदात को अंजाम दिया गया।

बाली ट्रिप से पहले पासपोर्ट गायब
जांच में यह भी सामने आया कि केतन और सिया का प्री-वेडिंग फोटोशूट इंडोनेशिया के बाली में होना था। यात्रा से ठीक पहले केतन का पासपोर्ट रहस्यमय ढंग से गायब हो गया, जिसके कारण उसकी यात्रा रद्द हो गई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह साजिश का हिस्सा तो नहीं था, ताकि केतन भारत में ही रहे और योजना को अंजाम दिया जा सके।

बहन की सतर्कता से खुला राज
अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद जब सिया शोक व्यक्त करने के लिए केतन के घर पहुंची, तब मृतक की बहन ने उससे घटना के बारे में सवाल पूछे। पुलिस के अनुसार उसके जवाबों में कई विरोधाभास थे। परिवार को शक हुआ और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद जांच का फोकस सिया और उसके संपर्कों पर केंद्रित किया गया।

2004 कॉल और 238 घंटे की बातचीत
डिजिटल फोरेंसिक जांच में सामने आया कि सिया और चेतन पिछले तीन वर्षों से संपर्क में थे। इस वर्ष जनवरी से जून के बीच दोनों के बीच 2004 बार कॉल, वीडियो कॉल और ऑनलाइन बातचीत हुई। कुल बातचीत का समय 238 घंटे से अधिक दर्ज किया गया। पुलिस का दावा है कि घटना से ठीक पहले दोनों लगातार संपर्क में थे और इसी दौरान हत्या की योजना बनाई गई थी।

इंटरनेट बंद कर बचने की कोशिश भी नाकाम
पुलिस के अनुसार चेतन ने वारदात के दिन अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया था और अपना फोन दुकान पर छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर न दिखे। वह कथित तौर पर एक कर्मचारी का मोबाइल लेकर किले पहुंचा था। हालांकि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया तस्वीरों के मिलान से पुलिस ने उसकी पहचान कर ली।

जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया और चेतन ने सामाजिक बदनामी और सगाई टूटने के डर से यह रास्ता चुना। पुलिस के अनुसार 18 जून को किले के एक सुनसान स्थान पर केतन पर पीछे से हमला किया गया और उसे गहरी खाई में धकेल दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत ने 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



संबंधित समाचार

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा
Top News

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

1 minute ago
वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना
Top News

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

11 minutes ago
पंखे से लटका मिला छात्र शव
Top News

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

24 minutes ago
अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़
Top News

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

26 minutes ago
अहाते बंद करने का ढिंढोरा
Top News

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

29 minutes ago
मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS
Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

36 minutes ago
बचपन की नादानी पड़ी भारी
Top News

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार

44 minutes ago
माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका
Top News

माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका:भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

about 1 hour ago
कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग
Top News

कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग:कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट
Top News

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

about 1 hour ago
गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें
Top News

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

about 2 hours ago
निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
Top News

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

about 2 hours ago
नशे में उत्पात मचाने का आरोप
Top News

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’
Top News

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री की मां का निधन
Top News

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

about 2 hours ago
थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या
Top News

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

about 2 hours ago
सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
Top News

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

about 2 hours ago
निंद्रा तजो उठो हो गोविंद
Top News

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

about 2 hours ago
नकाबपोश चोरों का आतंक
Top News

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!