खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का बड़ा असर: मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना गिरफ्तार; ड्रग्स माफिया पर कानून का शिकंजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जनवरी 2026, 5:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट ने सबसे पहले किया था ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
जिले में सामने आए बहुचर्चित ड्रग्स कांड में आखिरकार कानून का डंडा चल पड़ा है। महीनों से जिस कार्रवाई का इंतज़ार किया जा रहा था, वह सामने आ चुकी है। खुलासा फर्स्ट द्वारा लगातार किए गए खुलासों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता का सीधा असर यह रहा चार महीने से फरार ड्रग्स कांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

कोतवाली पुलिस ने राहुल आंजना को बैजनाथ मंदिर के पास स्थित हेलीपेड क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जहां वह लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए छिपा हुआ था।

12 सितंबर को आगर में हुई बड़ी पुलिस कार्रवाई के बाद खुलासा फर्स्ट ने इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क का प्रमुखता से खुलासा किया था। उस दौरान कोतवाली पुलिस ने करीब 9 किलो केटामाइन और एमडी ड्रग्स साथ ही ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में उपकरण जब्त किया था।

जांच में राहुल आंजना का नाम सामने आया, लेकिन खुलासा होते ही वह फरार हो गया। जब आरोपी चिन्हित हो चुका था, तो चार महीने तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इसी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए, जिन्हें खुलासा फर्स्ट लगातार सामने लाता रहा। आरोपी की िगरफ्तारी से माफियाओं में हड़कंप है।

नेटवर्क टूटेगा या बचेगा ? सबकी निगाहें पूछताछ पर
इस ड्रग कांड में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी राहुल आंजना से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रग्स की सप्लाई चेन, फंडिंग, संरक्षण देने वालों और अंतर-जिला नेटवर्क से जुड़े कई अहम नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं।

फ़ोटो -
1 गिरफ्तार राहुल आंजना ।

2 खुलासा फर्स्ट की खबर का फ़ोटो

3 खुलासा फर्स्ट की खबर का 2nd फ़ोटो

आमला नानकार में 31 किलो एमडी ड्रग्स ने खोली साजिश

इसी बीच हाल ही में ग्राम आमला नानकार में हुई एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे ड्रग नेटवर्क की भयावह सच्चाई उजागर कर दी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्यप्रदेश इकाई ने पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर टीर्थ नर्सरी एंड फार्म्स में छापा मारकर 31 किलो से अधिक MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की।

यह कार्रवाई मुख्य सड़क से करीब 3.5 किलोमीटर अंदर बने एक दो-मंज़िला फार्महाउस में की गई, जहां ड्रग निर्माण की पूरी तरह सक्रिय अवैध लैब संचालित हो रही थी। मौके से भारी मात्रा में रसायन, मशीनें, उपकरण और केमिकल प्रोसेसिंग सिस्टम बरामद किए गए। एक वाहन से करीब 600 किलो रसायन भी जब्त हुआ, जिससे 250 से 300 किलो MD ड्रग्स बनाई जा सकती थी।

आगर से आमला नानकार तक जुड़ता दिखा ड्रग नेटवर्क
आमला नानकार में हुई इस बड़ी बरामदगी के बाद यह साफ हो गया कि आगर मालवा और आसपास के जिले एक संगठित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई ने राहुल आंजना जैसे बड़े चेहरों की भूमिका पर संदेह और गहरा कर दिया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई का दबाव और तेज हो गया।

खुलासा फर्स्ट की खबरों से टूटी तंद्रा, बढ़ा पुलिस पर दबाव
मामले को खुलासा फर्स्ट द्वारा लगातार अख़बार और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जनता और मीडिया की सख्त निगरानी के चलते पुलिस प्रशासन पर जबरदस्त दबाव बना और अंततः मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करनी पड़ी। यह साफ होता जा रहा है कि यदि खुलासा फर्स्ट इस मामले को लगातार न उठाता, तो शायद यह गिरफ्तारी और भी लंबित रहती।

राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
राहुल आंजना बीजेपी में कई पदों पर रह चुका है। ऐसे में यह मामला अब सिर्फ ड्रग तस्करी तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि राजनीतिक संरक्षण और प्रभाव के आरोपों के कारण और भी संवेदनशील हो गया है। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है और विपक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज कर दी है।

संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

17 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

29 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

42 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 1 hour ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 2 hours ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!