इंदौर हाई कोर्ट बार में आज महामुकाबला: 2632 वकील चुनेंगे नई टीम; अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज पूरे उत्साह और गहमागहमी के बीच होने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें 2632 सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
चुनाव को लेकर हाई कोर्ट परिसर में सुबह से ही हलचल तेज रही। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पांच-पांच प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
सहसचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। मतदान से पहले सुबह 10.30 बजे साधारण सभा आयोजित की गई , जिसमें पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके तुरंत बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 40 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और 10 विशेष टेबलें लगाई गई हैं।
केवल वही सदस्य मतदान कर सकेंगे जिन्होंने बकाया शुल्क जमा कर दिया है। मतदान केंद्र के बाहर अलग से टेबल लगाई गई है, जहां बकायादार सदस्य मौके पर ही शुल्क जमा कर सकेंगे। मतदाताओं को दो मतपत्र दिए जाएंगे। एक पदाधिकारियों के लिए और दूसरा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए। दोनों मतपत्र अलग-अलग पेटियों में डाले जाएंगे।
ये हैं मैदान में
अध्यक्ष: मनीष यादव, गौरव श्रीवास्तव, गोविंदपाल सिंह सोनगरा, मनीष जैन, पवन जोशी
उपाध्यक्ष: अभिषेक तुगनावत, अपूर्वा शुक्ला, भावना साहू, धर्मेंद्र साहू, मधुसूदन यादव
सचिव: गोविंदराय पुरोहित, मनीष गड़कर, नीलेश मनोरे
सहसचिव: गजेंद्र शर्मा, अमित राज
कार्यकारिणी: अमन मालवीय, आर्निक जैन, बालकृष्ण रायल, राहुल पांचाल, राश्मेंद्र सूर्यवंशी, शेखर यादव, तेजस जैन, उत्कर्ष देसाई
66 साल पुरानी संस्था, गौरवशाली इतिहास
1960 में स्थापित हाई कोर्ट बार एसो. के पहले अध्यक्ष एडवोकेट डीसी भरूच और सचिव गोवर्धनलाल ओझा थे। अब तक बार के दो दर्जन से अधिक सदस्य न्यायमूर्ति बन चुके हैं, जो संस्था की साख और परंपरा को दर्शाता है।
वोट डालो, फिर हलवे का स्वाद
हर बार की तरह इस बार भी मतदाताओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। पनीर की सब्जी, पुलाव, पूड़ी, दाल-चावल के साथ मूंग के हलवे का स्वाद मिलेगा। इस बार भोजन पास की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। मतदान के बाद सदस्य सीधे भोजन कक्ष पहुंच सकेंगे। इस पर बार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, कई सदस्यों ने कहा कि चुनाव के साथ-साथ व्यवस्था भी शानदार है।
शाम 7 बजे से मतगणना, रात 11 बजे तक नतीजे
मतदान समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद शाम 7 बजे से मतगणना शुरू होगी। पारदर्शिता के लिए मतगणना हाल से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। दो कक्षों में मतगणना होगी और 100 से अधिक लोगों की टीम इस प्रक्रिया में लगी रहेगी। रात 11 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!